रजौन में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं, विधायक ने की सरकार से मांग

संवाद सूत्र रजौन (बांका) प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायतों में अगलगी पर काबू पाने की व्यवस्था नहीं है। इस कारण आग लगने पर ग्रामीणों को इसे बुझाने में परेशानी होती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:59 PM (IST)
रजौन में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं, विधायक ने की सरकार से मांग
रजौन में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं, विधायक ने की सरकार से मांग

1बीएन 10

- धोरैया एवं बाराहाट अग्निशमन के भरोसे प्रखंड की आबादी

संवाद सूत्र, रजौन (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायतों में अगलगी पर काबू पाने की व्यवस्था नहीं है। इस कारण आग लगने पर ग्रामीणों को इसे बुझाने में परेशानी होती है।

प्रखंड के 2,70000 की आबादी पर अगलगी की घटना पर काबू करने के लिए धोरैया एवं बाराहाट अग्निशमन दस्ता के भरोसे हैं। दूरी ज्यादा होने की वजह से अग्निशमन वाहन समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे सब कुछ जलकर स्वाहा हो जाता है। पर इस समस्या पर ना ही प्रखंड प्रशासन या जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर गया है। रजौन में अग्निशमन वाहन एवं कर्मी की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस दिशा में आज तक कोई पहल नहीं की गई है। बाराहाट एवं धोरैया से अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। घटना स्थल पर पहुंचकर अग्निशमन दस्ता द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। क्योंकि इनके पहुंचने से पहले ही सब कुछ बर्बाद हो जाता है। दिसंबर से लेकर जून तक आग लगने की घटना ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर होती है। दूसरे प्रखंड मुख्यालय से आग पर नियंत्रण करना आसान काम नहीं होता है। पूर्व विधायक मनीष कुमार कई बार मामलों से सरकार को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक काम नहीं हो सका है।

---------

कोट

रजौन प्रखंड में अग्निशमन दस्ता की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे अगलगी कि घटना की जानकारी मिलते ही समय पर आग पर काबू पाया जा सके। हम सरकार से रजौन मुख्यालय में अग्निशमन दस्ता उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।

भूदेव चौधरी, विधायक

----------

खिड़डी गांव में आग लगाने से घर एवं फसल जलकर बर्बाद

संवाद सूत्र, रजौन (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत अंतर्गत खिड़डी गांव में बुधवार की सुबह महेश शर्मा के घर में आग लगा दी गई। आग लगाने की घटना को लेकर पीड़ित ने थानाध्यक्ष से लिखित शिकायत की है। थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बुधवार की सुबह गांव के ही कृष्णा शर्मा ने मेरे घर में आग लगा दी। आग लगाते हुए कुछ लोगों ने देखा है। आग लगाने के बाद वहां से भाग गया। इस घटना से महेश शर्मा के फूस का घर जलकर राख में तब्दील हो गया। खलिहान पर पड़े चार बीघा जमीन पर उपजे धान की फसल भी जलकर बर्बाद हो गई तथा घर में रखे पंपिग सेट, डिलीवरी पाइप तीन बंडल भी जलकर बर्बाद हो गए।

chat bot
आपका साथी