शहर से लेकर गांव की सड़कें बारिश से बेदम, किया प्रदर्शन

बांका। कभी सबसे अधिक राजनीतिक हलचल करने वाला ककवारा आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कुछ लोगों की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 09:59 PM (IST)
शहर से लेकर गांव की सड़कें बारिश से बेदम, किया प्रदर्शन
शहर से लेकर गांव की सड़कें बारिश से बेदम, किया प्रदर्शन

बांका। कभी सबसे अधिक राजनीतिक हलचल करने वाला ककवारा आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कुछ लोगों की मनमानी के कारण करीब छह से सात सौ परिवार नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। वार्ड छह में न तो सड़क है, ना ही नाला है। कमोवेश लोगों को नाले के सड़ांध से होकर अपने दिनचर्या को करना पड़ रहा है।

गुरुवार को यहां की महिलाओं का सब्र टूट गया और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर दी। महिलाओं ने बताया कि इस ओर किसी ने आज तक झांका तक नहीं है। कुछ लोगों की मनमानी ने यहां पर रोड व नाला काम अवरूद्ध कर दिया है। महिलाओं ने बताया कि सिर्फ एक बार बीडीओ यहां पर आकर देखकर गए। उसके बाद आज तक किसी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। ग्रामीण पिकी सिंह, किरण देवी, जमंती देवी, कल्पना देवी, रूकसाना खातून, भीमा सिंह, प्रिया कुमारी, आमना खातून सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि यहां अगर समय रहते सड़क व नाला नहीं बनाया गया, तो आने वाले समय में सड़क पर आंदोलन होगा। इधर, मुखिया सुनीता देवी ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा।

-------

विदायडीह जाने के रास्ते में सिर्फ कीचड़ ही कीचड़

शहर से सटे विदायडीह मुहल्ला जाने के लिए लोगों को खासी परेशानी हो रही है। नगर परिषद में रहते हुए भी इस मुहल्ले को अब तक एक अदद सड़क नसीब नहीं हो पाया है। ओढ़नी नदी पार कर ही मुहल्ला जाया जा सकता है। फिलवक्त नदी में पानी रहने के कारण लोगों को तारा मंदिर होकर जाना होता है, लेकिन इस रास्ते में कीचड़ की भरमार है। बारिश के कारण कीचड़ पूरे सड़क पर जमा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के वक्त सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो कमर भर पानी में मरीज को खाट पर लेकर पार जाना होता है।

--------

शिवाजी चौक का गड्ढा बना नासूर

शहर के अति व्यस्त शिवाजी चौक पर एक गड्ढा हो जाने से राहगीरों सहित बाजार खरीदारी करने वालों के लिए परेशानी खड़ा कर गया है। इस गड्ढे में पानी जमा होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा होने की वजह से इस गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता है। जिससे की कई बार लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे है। इस मामले में नगर प्रबंधक रितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही इसकी मरम्मत करा दी जायेगी।

chat bot
आपका साथी