अब ओढ़नी के पानी में दौड़ेगा वाटर स्कूटर

बांका। ओढ़नी जलाशय में पर्यटकों की सुविधा के लिए मोटर वोट चालू हो गया है। अब इसकी चमकीली जलधारा पर जल्द ही वाटर स्कूटर भी दौड़ेगा। दो दिनों के अंदर वाटर स्कूटर ओढ़नी पहुंच जाएगा। अगले सप्ताह से पर्यटकों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पर्यटन विभाग अगले कुछ महीनों में यहां राज्य स्तर का पक्षी महोत्सव आयोजित करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 09:34 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 09:34 PM (IST)
अब ओढ़नी के पानी में दौड़ेगा वाटर स्कूटर
अब ओढ़नी के पानी में दौड़ेगा वाटर स्कूटर

बांका। ओढ़नी जलाशय में पर्यटकों की सुविधा के लिए मोटर वोट चालू हो गया है। अब इसकी चमकीली जलधारा पर जल्द ही वाटर स्कूटर भी दौड़ेगा। दो दिनों के अंदर वाटर स्कूटर ओढ़नी पहुंच जाएगा। अगले सप्ताह से पर्यटकों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पर्यटन विभाग अगले कुछ महीनों में यहां राज्य स्तर का पक्षी महोत्सव आयोजित करेगा। इसमें पक्षी विशेषज्ञों का जुटान होगा। डैम के जंगलों में पक्षी संरक्षण पर भी काम होगा। प्रशासनिक स्तर से डैम पर युवा महोत्सव का आयोजन होगा।

बुधवार को पर्यटन विभाग पटना के अधिकारियों के विशेष दल ने ओढ़नी जलाशय का जायजा लिया। इसके बाद डीएम साथ इस डैम की खूबसूरती का पयर्टकों को सुविधा देने का निर्णय लिया गया। डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि डैम के बीच ढ़ाई एकड़ में एक आकर्षक टीला है। इस टीला को आकर्षक रुप दिया जाएगा। महानगरों की तर्ज पर डैम स्पील वे सामने खाली ढाई एकड़ जमीन पर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि पर्यटन विभाग इस पर काम कर पर्यटकों को आकर्षित करेगा। डैम पर पर्यटकों के आगमन से स्थानीय लोगों में रोजगार का भी अवसर बढ़ेगा।

ज्ञात हो कि पर्यटन के क्षेत्र में वाटर स्कूटर का परिचालन बिहार में यह पहला होगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। बौंसी महोत्सव के पूर्व यहां पर युवा महोत्सव होगा। इसमें युवाओं को अपने हुनर की पहचान दी जाएगी। इसके साथ ही पतंगबाजी, तिरंदाजी सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। सीएम नीतीश कुमार के भी ओढ़नी डैम पहुंचने की सूचना है।

chat bot
आपका साथी