629 किसानों से 3252 एमटी धान की हुई है खरीद

संवाद सूत्र बांका जिले के किसानों को धान का सही कीमत मिले इसके लिए सरकार द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। इस योजना का लाभ किसानों को मिले इसके लिए विभाग के निर्देश पर बुधवार को पूरे जिले में व्यापार मंडल और पैक्स के माध्यम से प्रचार कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:33 PM (IST)
629 किसानों से 3252 एमटी धान की हुई है खरीद
629 किसानों से 3252 एमटी धान की हुई है खरीद

- धान बेचने के लिए किसानों को प्रचार रथ के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

- किसान 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

- 109 पैक्स और पांच व्यापार मंडल करेंगे खरीद

संवाद सूत्र, बांका: जिले के किसानों को धान का सही कीमत मिले इसके लिए सरकार द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। इस योजना का लाभ किसानों को मिले इसके लिए विभाग के निर्देश पर बुधवार को पूरे जिले में व्यापार मंडल और पैक्स के माध्यम से प्रचार कराया जा रहा है।

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों से आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। इसके लिए किसान 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभी तक जिले में 28698 किसानों ने धान बेचने के लिए आनलाइन आवेदन किया है। इनमें से 109 पैक्स और पांच व्यापार मंडल के माध्यम से 629 किसानों से 3252 एमटी धान की खरीद हुई है।

---------

अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिले इसलिए कराया जा रहा जागरूक

बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिंह ने बताया कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले। इसके लिए व्यापार मंडल और पैक्स के माध्यम से प्रचार गाड़़ी के माध्य से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

---------

सबसे अधिक अमरपुर से किसानों ने किया है आवेदन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए सबसे अधिक आवेदन अमरपुर से 4228 किसानों ने आनलाइन आवेदन किया है। इसके बाद रजौन से 3084 किसान, बौंसी 3013 किसान, बांका 2772, बेलहर 2712, शंभुगंज से 2580, बाराहाट से 2498, चांदन 2447, धोरैया से 2399, कटोरिया 1735 और सबसे कम आवेदन फुल्लीडुम प्रखंड के किसानों ने किया है यहां महज 1230 किसानों ने आवेदन किया है।

--------

कोट:

न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। धान बेचने के लिए किसान अब 15 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान धान बेचने को इच्छुक सभी किसान आनलाइन आवेदन कर लें।

संगीता कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी