पैक्स में लटका ताला, कागज पर खरीद का दिखावा

संवाद सूत्र अमरपुर (बांका) सरकार के तमाम आदेश के बाद भी पैक्स में धान खरीद गति नहीं पकड़ पाया है। इस कारण 21 पैक्स में 14 में महज 343 मैट्रिक टन ही धान खरीद हो पाया है। एक-दो पैक्स को छोड़ दें तो अन्य पैक्स में धान खरीद नगण्य है। ऐसे पैक्स में धान खरीद की रिपोर्ट भेजकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:35 PM (IST)
पैक्स में लटका ताला, कागज पर खरीद का दिखावा
पैक्स में लटका ताला, कागज पर खरीद का दिखावा

फोटो- 2 बीएएन 12

- किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना बनी चुनौती

- 14 पैक्स में 343 मीट्रिक टन धान ही हो पाई खरीद

- अधिकतर पैक्स किसानों को धान खरीद का नहीं दे रहे रसीद

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): सरकार के तमाम आदेश के बाद भी पैक्स में धान खरीद गति नहीं पकड़ पाया है। इस कारण 21 पैक्स में 14 में महज 343 मैट्रिक टन ही धान खरीद हो पाया है। एक-दो पैक्स को छोड़ दें तो अन्य पैक्स में धान खरीद नगण्य है। ऐसे पैक्स में धान खरीद की रिपोर्ट भेजकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इसकी जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। अधिकांश पैक्स की स्थिति यह कि किसानों को धान खरीद का रसीद तक नहीं देते हैं। ऐसे में किसानों के पास पैक्स में दिये गये धान का कोई सबूत नहीं रहता है। फलस्वरूप किसानों को साक्ष्य नहीं होने पर शिकायत भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे किसान पैक्स अध्यक्ष के रहमोकरम पर हैं। पैक्स में धान खरीद शुरू होने के साथ ही बिचौलिया हावी होने लगा है। पैक्स अध्यक्ष से सांठगांठ कर किसानों से 12 सौ से 13 सौ रुपये प्रति क्विंटल दर से धान खरीद कर स्टाक कर रहे हैं और अपने विश्वास पात्र के नाम से पैक्स में धान बेचने की तैयारी में लगे हैं। इस कारण सही किसानों का पैक्स में धान बेचना चुनौती बना हुआ है।

-------------------

अबतक 343 मीट्रिक टन धान क्रय

बैजूडीह पैक्स में एक किसान का 1.2 मैट्रिक टन, भदरिया में एक किसान का 0.5 एमटी, विशनपुर में एक किसान का 1.5 एमटी , फतेहपुर में 14 किसान का 90.6 एमटी, गरीबपुर में 6 किसान का 24.1 एमटी, कोलबुजुर्ग में एक किसान का 4.8 एमटी, कुशमाहा में शून्य, महादेवपुर में 10 किसान का 76 एमटी, पवई में चार किसान का 19.7 एमटी, रतनपुर मकद्दुमा में एक किसान से एक एमटी, सलेमपुर पैक्स में 21 किसान से 80.70 एमटी, शोभानपुर पैक्स में तीन किसान से 14.09 एमटी, सुल्तानपुर में एक किसान का 0.5 एमटी तथा तारडीह में पांच किसान से 28 एमटी धान खरीद हो पाया है।

---------------

सात पैक्स में ताला बंद

भरको एवं लक्ष्मीपुर चिरैया पैक्स में वित्तीय अनियमितता का आरोप है। नगर पंचायत के बनहरा एवं डुमरामा पैक्स का चुनाव होने से धान क्रय नहीं होना है। गोरगम्मा पैक्स का प्रथम सूची धान क्रय का प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। बल्लकित्ता पैक्स में कोरम के अभाव में धान क्रय बाधित है। भीखनपुर पैक्स में अपरिहार्य कारणों से धान क्रय नहीं हो पाया है।

----------------------

कोट

14 पैक्स में धान क्रय शुरू हो गया है। बचे पैक्स में धान क्रय सुनिश्चित करने के टैग का प्रयास हो रहा है। पैक्स में धान देने वाले किसान धान की रसीद प्राप्त करेंगे। किसान की शिकायत पर जांच कर पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विमलेंदु, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी