परिवहन कार्यालय में नहीं हो रहा मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग

बांका। कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही सरकारी विभाग में भी कर्मी लापरवाह होते दिख रहे हैं। शुक्रवार को जब दैनिक जागरण की टीम जिला परिवहन कार्यालय पहुंची तो यहां का नजारा बिल्कुल बदला-बदला दिख रहा था। जहां पहले लोगों को शोर-शराबा होते रहता था। शुक्रवार को कार्यालय बिल्कुल शांत दिख रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 10:21 PM (IST)
परिवहन कार्यालय में नहीं हो रहा मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग
परिवहन कार्यालय में नहीं हो रहा मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग

बांका। कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही सरकारी विभाग में भी कर्मी लापरवाह होते दिख रहे हैं। शुक्रवार को जब दैनिक जागरण की टीम जिला परिवहन कार्यालय पहुंची तो यहां का नजारा बिल्कुल बदला-बदला दिख रहा था। जहां पहले लोगों को शोर-शराबा होते रहता था। शुक्रवार को कार्यालय बिल्कुल शांत दिख रहा था। सभी कर्मी अपने काम में लगे हुए थे। अधिकारी व कर्मी भी समय पर आते दिख रहे थे, लेकिन किसी कर्मी के मुंह पर मास्क नहीं थे।

-------

समय दिन के साढ़े दस बजे

डीटीओ अशोक कुमार ने कार्यालय पहुंचकर आवश्यक काम को निपटाया। साथ ही कई दिशा निर्देश कर्मियों को दिया। भागलपुर में बैठक होने की वजह सेके कार्यालय में एक घंटे तक ही रूके और भागलपुर के लिए प्रस्थान कर गए। एमवीआइ निशांत कुमार के चैंबर पर ताला लटका मिला। दो जिले का प्रभार रहने के कारण उनका यहां दो दिन ही आना होता है।

---------

समय दिन के 11 बजे

कार्यालय में गिने चुने लोग ही पहुंचे थे। स्लॉट बुकिग होने वाले का ही यहां पर अब लाइसेंस के लिए आगमण होता है। इसलिए बाहरी परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ था।

-------

समय दिन के साढ़े 11 बजे

कार्यालय मे तीन-चार कर्मी आवश्यक कार्य में व्यस्त देखे गये। लेकिन इनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहने थे। यहां पर एक कर्मी कार्ड निर्गत करने में व्यस्त था। तो दूसरा चालान चेक में व्यस्त था। कुल मिलाकर डीटीओ कार्यालय में मास्क का चलन खत्म सा होता दिख रहा है। जबकि कोरोना अभी गया नहीं है। लापरवाही भारी पड़ सकती है।

chat bot
आपका साथी