खुटाहा से लड़की लेकर भागने पर दिया घटना को अंजाम

बांका। भागलपुर जिला के खुटहा निवासी युवक आशीष कुमार पासवान का सिर से धड़ अलग गांव की एक लड़की को लेकर भागने पर किया गया। आशीष गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों एक दूजे के लिए होने की कसम खा चुका था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 10:23 PM (IST)
खुटाहा से लड़की लेकर भागने पर दिया घटना को अंजाम
खुटाहा से लड़की लेकर भागने पर दिया घटना को अंजाम

बांका। भागलपुर जिला के खुटहा निवासी युवक आशीष कुमार पासवान का सिर से धड़ अलग गांव की एक लड़की को लेकर भागने पर किया गया। आशीष गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों एक दूजे के लिए होने की कसम खा चुका था। मगर एक ही गांव और पड़ोस में शादी को लेकर किसी का स्वजन तैयार नहीं था। इस पर प्रेम में राजीखुशी लड़की आशीष के साथ भागकर सूरत गुजरात चली गई। करीब दो महीने तक आशीष के साथ रह गई।

लड़की के स्वजनों ने इस दौरान किसी तरह उसे फोन पर मना वापस खुटहा घर बुला लिया। लड़की के स्वजनों ने मेल माफ की बात कहकर आशीष और लड़की दोनों को भ्रम में रख दिया। फिर आशीष को भी लड़की से मिलने खुटहा बुला लिया। इसी दौरान लड़की के चार लोगों ने मिलकर तिलौंधा नहर के पास गला दबा कर आशीष की हत्या कर दी। इसके बाद डभिया से उसका रेतकर अलग कर दिया। शव को तिलौंधा में फेंकने के बाद सिर को भेलाय के मुक्ता तालाब में फेंक दिया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने आशीष के पिता विनोद पासवान से पूछताछ की। विनोद से पुलिस को सारी कहानी पता चल गई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आशीष के ही साथी जय हिद पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही सिर को तालाब से बरामद किया। जयहिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गांव का साथी होने के कारण आशीष से उसकी अच्छी बनती थी। लड़की को भगाने पर उसका पूरा परिवार काफी आक्रोश में था। उसे आशीष पासवान को केवल तिलौंधा पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपया देने की बात हुई थी। वह हत्या में शामिल नहीं है। हत्या लड़की के ही तीन रिश्तेदारों ने मिलकर की है। थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि आशीष हत्याकांड में पुलिस ने जयहिद पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। पुलिस हत्या में शामिल और लोगों की खोज कर रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी