रघुवंश बाबू को राजद व कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

बांका। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के वरीय नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:54 PM (IST)
रघुवंश बाबू को राजद व कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
रघुवंश बाबू को राजद व कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

बांका। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के वरीय नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए वन के कार्यकाल में वे ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री थे। उनके कार्यकाल में देश आर्थिक रूप में मजबूत और सशक्त था। मनरेगा जैसी योजनाओं को शुरु किया था। जिसमें 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिला था। मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद यादव, संजय झा, प्रियदर्शी ठाकुर, दिवाकर यादव, राघवेंद्र सिंह, प्रो. विश्वजीत सिंह, शमी हासमी, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे। राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर के आवास पर भी शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें बेलहर विधायक रामदेव यादव, कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, पूर्व विधायक भोला यादव आदि शामिल हुए। मौके पर प्रदेश महासचिव चक्रपाणी हिमांशु, अबुल हासिम, पलटन यादव, मिठन यादव, नजराना प्रवीण, सुरेश यादव, जमीरउद्दीन जुम्मन, प्रमोद राउत, बालमुकुंद मंडल, दीपनारायण यादव, विलक्षण रविदास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी