शहर में बल्ब लगाने वाली कंपनी को किया जाएगा ब्लैकलिस्टेड

बांका। नगर परिषद की बैठक सोमवार को नगर भवन में नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए शहर में लाइट लगाने वाली कंपनी द्वारा लापरवाही बरतने के कारण उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:47 PM (IST)
शहर में बल्ब लगाने वाली कंपनी को किया जाएगा ब्लैकलिस्टेड
शहर में बल्ब लगाने वाली कंपनी को किया जाएगा ब्लैकलिस्टेड

बांका। नगर परिषद की बैठक सोमवार को नगर भवन में नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए शहर में लाइट लगाने वाली कंपनी द्वारा लापरवाही बरतने के कारण उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान नप अध्यक्ष ने कहा कि शहर में लाइट लगाने वाली कंपनी द्वारा काफी लापरवाही बरती जा रही है। दीपावली और छठ पूजा नजदीक आ गया है। ऐसे में शहर में सड़कों पर लाइट नहीं लगने से काफी जगहों पर अंधेरा छाया रहता है। कई बार कंपनी को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अब बोर्ड द्वारा कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों की सफाई और घाटों तक जाने वाले रास्ते को दुरूस्त कराया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों को लगा कर सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में हर घर से कचरा उठाव के लिए ई- रिक्शा से कचरा कलेक्शन का कार्य किया जाता है। इसमें तकनीकी खराबी होने के कारण तीन से चार दिनों तक कार्य प्रभावित हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए ई रिक्शा सप्लाई वाली कंपनी को सभी रिक्शा का हर 15 दिनों में तकनीकी समस्या को दुरूस्त करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। इस दौरान उप मुख्य पार्षद डा. विनीता प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार, वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार राय, राजकुमार रजक, कुलदीप पासवान, राजीव कुमार, रेणु देवी, विकास चौरसिया, बेबी कुमारी घोष, अरविन्द दास, राजेश कुमार सिंह, रवि कुमार गुप्ता सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी