भूमि सर्वे का बैठक में किया विरोध

बांका। बिहार सरकार द्वारा कराए जा सर्वे को बंद कराने को लेकर पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव के आवास पर बड़फेरा तेतरिया पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश वर्णवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:35 PM (IST)
भूमि सर्वे का बैठक में किया विरोध
भूमि सर्वे का बैठक में किया विरोध

बांका। बिहार सरकार द्वारा कराए जा सर्वे को बंद कराने को लेकर पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव के आवास पर बड़फेरा तेतरिया पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश वर्णवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में शामिल लोगों ने सर्वे का जमकर विरोध किया। पंसस डॉ. नवाब अंसारी ने कहा कि सर्वे होना चाहिए। पर पूर्व में जो सर्वे हो चुका है। उसे ही आगे बढ़ना चाहिए ना कि नये सिरे से इसकी शुरुआत होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि सर्वे बंद कराने को लेकर सूबे के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल व सांसद गिरिधारी यादव से लिखित आग्रह किया जा चुका है। समाजसेवी केलू सिंह ने कहा कि नये सिरे से सर्वे कराये जाने का फैसला भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के अलावा कुछ नहीं है। पूर्व मुखिया कालेश्वर यादव ने सरकार के फैसले का विरोध किया। पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था के तहत बहुत सारी त्रुटियां रह गई है। जब तक इसमें सुधार नहीं हो जाता तब तक सर्वे कराया जाना न्यायोचित नहीं है। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि आमलोग कोरोना महामारी के कारण विकट परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, इन परिस्थितियों मे सर्वे कराया जाना तर्क संगत नहीं लगता है।

chat bot
आपका साथी