मतदाताओं को दिया जाएगा एकल ग्लब्स

बांका। चुनाव को लेकर कोविड कोषांग की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:28 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:28 PM (IST)
मतदाताओं को दिया जाएगा एकल ग्लब्स
मतदाताओं को दिया जाएगा एकल ग्लब्स

बांका। चुनाव को लेकर कोविड कोषांग की बैठक हुई। डीएम सुहर्ष भगत ने मतदान कर्मियों तथा मतदाता के सुरक्षा सामग्री यथा मास्क, पीपीकिट, ग्लब्स, सैनिटाइजर, फेस सिल्ड एवं थर्मल स्क्रेनर पर चर्चा की। मतदाताअेां के लिए सैनिटाइजर तथा दाहिने हाथ के लिए एकल उपयोग ग्लब्स की आपूर्ति की जायेगी। सेनिटाइजर की आपूर्ति 100 मिली लिटर की पैकिग साईज में की जायेगी। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिग के लिए पर्याप्त मात्रा में आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं से कार्य लिया जायेगा। उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को विधान सभावार, प्रखंडवार एवं पंचायत वार प्रस्तावित मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने पर बल दिया। केयर इंडिया के सहयोग से थर्मल स्क्रीनिग, सैनिटाइजर सहित अन्य के लिए प्रशिक्षण देने पर बल दिया।

chat bot
आपका साथी