तीन दिनों के बाद हो सकती है अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक

बांका। नगर परिषद अध्यक्ष रौनक सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ सरगर्मी तेज हो गई है। चर्चा है कि तीन दिनों के बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:44 PM (IST)
तीन दिनों के बाद हो सकती है अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक
तीन दिनों के बाद हो सकती है अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक

बांका। नगर परिषद अध्यक्ष रौनक सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ सरगर्मी तेज हो गई है। चर्चा है कि तीन दिनों के बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक होगी। बैठक होने के साथ ही उपाध्यक्ष संतोष सिंह के अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है।

वैसे, उपाध्यक्ष द्वारा भेजा गया अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित पत्र शुक्रवार को वापस आ गया है। अध्यक्ष रौनक सिंह के पटना स्थित किदवईपुरी के पते पर निबंधित डाक से पत्र भेजा गया था। पर उनके द्वारा पत्र रिसिव नहीं किया गया है। छह माह से अध्यक्ष के गायब होने से संबंधित आयोग व नगर विकास विभाग से शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी से जवाब मांगा गया है। इससे संबंधित पत्र भी कार्यालय को शुक्रवार को प्राप्त हो गया है। पिछले 21 सितंबर को अध्यक्ष रौनक सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन को 26 में 21 पार्षदों ने पत्र सौंपा था। जिसमें नगर परिषद बोर्ड की कई बैठक में अध्यक्ष के उपस्थित नहीं होने का आरोप लगाया है। यह बता दें कि अध्यक्ष के खिलाफ नामांकन पत्र में गलत तथ्य के कारण आयोग के आदेश पर मामला दर्ज है। इस कारण वे बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने बताया कि पत्र सौंपने के सात दिनों के बाद बैठक की तिथि तय की जाएगी।

-----------------

संतोष बन सकते हैं अध्यक्ष, दूसरे सदस्य बनेंगे उपाध्यक्ष

चर्चा के अनुसार उपाध्यक्ष पद से संतोष सिंह इस्तीफा देकर अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे, जबकि अपने समर्थक वार्ड सदस्यों में से किसी को उपाध्यक्ष बना सकते हैं। पिछले सप्ताह ही अनिल सिंह के उपाध्यक्ष पद से पदच्यूत होने पर वार्ड सदस्य संतोष व राजकुमार रजक के बीच उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हुआ था। जिसमें संतोष को 15 व राजकुमार को आठ मत प्राप्त हुआ था। एक सप्ताह बाद ही संतोष के समर्थकों की संख्या 21 हो गई है। इस कारण 26 में 21 सदस्य जिन्हें समर्थन देंगे, उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। वैसे, बैठक के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी