विकास से जनता को कराएं अवगत

बांका। प्रखंड क्षेत्र के सूर्यकाना बेलडीहा पंचायत के कुंजलागढ़ी गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोरंजन ¨सह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:18 PM (IST)
विकास से जनता को कराएं अवगत
विकास से जनता को कराएं अवगत

बांका। प्रखंड क्षेत्र के सूर्यकाना बेलडीहा पंचायत के कुंजलागढ़ी गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोरंजन ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य मृगेंद्र ¨सह, जिला मंत्री दिनेश ¨सह, पूर्व मुखिया संतोष ¨सह आदि शरीक हुए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने का निर्णय लिया गया। मृगेंद्र ¨सह ने कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत है। पीएम मोदी सरकार के कार्यकाल दौरान हुए विकास के बारे में जनता को अवगत कराने पर बल दिया। गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और उन्हें कांग्रेस कार्यकाल की याद दिलाएं। एनडीए गठबंधन के कार्यकाल में देश को पीएम मोदी और राज्य को सीएम नीतीश कुमार ने नई दिशा देने का काम किया है। मौके पर अजय कुमार ¨सह,निर्मल कुमार ¨सह, अविनाश ¨सह, जयशंकर ¨सह, अभिमन्यु ¨सह, जगदीश यादव, नरोत्तम ¨सह, लालमुनि पंडित, जयकांत पंडित, तपेश्वर पंडित, प्रयाग पंडित, बलराम पंडित, बोधनारायण पंडित आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी