मास्क जांच के दौरान भीड़े सीओ व युवा राजद नेता

बांका। ईंगलिशमोड़-असरगंज मुख्य मार्ग ब्लॉक गेट के समीप वाहन चालकों के मास्क जांच के दौरान अंचलाधिकारी एवं प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष भीड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:08 AM (IST)
मास्क जांच के दौरान भीड़े सीओ व युवा राजद नेता
मास्क जांच के दौरान भीड़े सीओ व युवा राजद नेता

बांका। ईंगलिशमोड़-असरगंज मुख्य मार्ग ब्लॉक गेट के समीप वाहन चालकों के मास्क जांच के दौरान अंचलाधिकारी एवं प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष भीड़ गए। जिससे बीच सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ देर के लिए वाहनों की कतारें लग गई। अंचल कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों की पहल पर मामला शांत हुआ।

दरअसल शनिवार को डीएम के निर्देशानुसार वाहन चालकों के मास्क जांच के दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। बगैर मास्क वाले लोगों से शुल्क वसूल किया जा रहा था। इस क्रम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष विपीन यादव बगैर मास्क के कार से मुख्यालय आ रहे थे। यह देख सीओ ने गाड़ी रोकने का इशारा किया और मास्क पहनने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। सीओ का कहना था कि बगैर मास्क के हैं तो शुल्क देना होगा। प्रमुख प्रतिनिधि का कहना था कि मास्क पहने के समर्थन में हम भी हैं, लेकिन पहले अंचल से दलालों और बिचौलियों को तो हटाइए जो कोरोना से भी खतरनाक हैं। दोनों के बढ़ते बहस को देख लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हम सरकारी निर्देश का पालन कर रहे हैं और हमारे लिए सभी लोग एक समान हैं। उन्होंने मास्क जांच में 50 लोगों में 2500 रूपये शुल्क वसुली करने की बात कही।

-------------

रजौन:: परिवहन सह सड़क सुरक्षा परिषद के आदेश पर शनिवार को थाना चौक, बस स्टैंड, मोदी हाट, पुनसिया आदि स्थानों पर बिना मास्क पहने लोगों से 18 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, सीओ निलेश कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष नीरज तिवारी शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जांच अभियान के क्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, लाइसेंस सहित अन्य की जांच में छह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। मास्क एवं वाहन जांच लगातार होने से वाहन चालकों एवं बिना मास्क घूम रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा।

chat bot
आपका साथी