चांदन में फाइनेंस कर्मी से 1.7 लाख की लूट

बांका। हथियार के बल पर बुधवार को मानिकपुर-परसिया मार्ग पर एक प्राइवेट कंपनी भारत फाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड के एक कर्मचारी से एक लाख सात हजार की राशि की लूट हुई है। एक सप्ताह पूर्व भी इसी कंपनी के एक कर्मचारी से 16 हजार की लूट हुई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:44 PM (IST)
चांदन में फाइनेंस कर्मी से 1.7 लाख की लूट
चांदन में फाइनेंस कर्मी से 1.7 लाख की लूट

बांका। हथियार के बल पर बुधवार को मानिकपुर-परसिया मार्ग पर एक प्राइवेट कंपनी भारत फाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड के एक कर्मचारी से एक लाख सात हजार की राशि की लूट हुई है। एक सप्ताह पूर्व भी इसी कंपनी के एक कर्मचारी से 16 हजार की लूट हुई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस किया गया है।

खगड़िया जिले के निवासी अजीत कुमार जब कंपनी का पैसा कई जगहों से वसूली कर बाइक से चांदन आ रहा था। मानिकपुर के पूर्व खाली जगह पर चार अपराधी पूर्व से घात लगाकर बैठे थे। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार भी था। घटनास्थल पर पहुंचते ही पिस्टल निकाल कर बाइक को रोकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल रोकते ही डिक्की में रखे गए एक लाख सात हजार लूटकर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की है। अजीत ने बताया कि चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।

chat bot
आपका साथी