मोदी राज में बढ़ा देश की सेना का मनोबल : मंत्री

जागरण संवाददाता बांका राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की सेना मनोबल बढ़ा है। वन रैंक वन पेंशन से सेना का मनोबल बढ़ने का अभियान अब भी जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:00 PM (IST)
मोदी राज में बढ़ा देश की सेना का मनोबल : मंत्री
मोदी राज में बढ़ा देश की सेना का मनोबल : मंत्री

फोटो- 5 बीएएन 9, 10

-कार्यकर्ता की संगठन की पूंजी और रीढ़ दोनों होते : रामनारायण

-भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

जागरण संवाददाता, बांका : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की सेना मनोबल बढ़ा है। वन रैंक वन पेंशन से सेना का मनोबल बढ़ने का अभियान अब भी जारी है। देश को पहला प्रधानमंत्री मिला है, जो हर दिवाली और अन्य त्योहार अपने घर में नहीं बल्कि सीमा पर जवानों के साथ मनाता है। हमारी सेना का शौर्य दुनिया ने अभिनंदन प्रकरण में भी देखा। पाकिस्तान सीमा से अभिनंदन से अपना सीना चौड़ा कर दूसरे दिन ही सुरक्षित स्वदेश लौट गया।

मंत्री, समुखिया के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास पर अपनी बात रखी। कहा कि कार्यकर्ता की संगठन की पूंजी और रीढ़ दोनों होते हैं। हर कार्यकर्ता को पार्टी का सिद्धांत और विचारधारा निश्चित रुप से जानना चाहिए। तभी हम जनता के बीच अपना प्रभाव बना सकेंगे। इसके पहले के सत्र को विधायक डा. निक्की हेम्ब्रम ने सरकार और संगठन के समन्वय विषय पर अपनी बात रखी। पार्टी कार्यकर्ताओं को विकास योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए सरकार से समन्वय को आवश्यक बताया। समापन के मौके पर जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह और प्रभारी लालमोहन गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद पार्टी कार्यकर्ता नई उर्जा के बीच समाज में जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण समापन के बाद जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक भी पार्टी कार्यालय में हुई। सत्र में अजय कुमार दास, महेश गुप्ता, जयशंकर चौधरी, सोनू सिंह, रिपुसूदन सिंह, उगेंद्र मंडल, मृगेंद्र कुमार सिंह, बमशंकर साह, श्रीकांत रजक, सत्यनारायण कुशवाहा, योगेंद्र मंडल, गौरीशंकर सिंह, पंकज घोष, सोनू शर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

-----------------

सक्रिय रहे दर्जन भर निष्कासित कार्यकर्ता

पिछले लोकसभा से विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में सक्रिय रहे। निष्कासन के बाद भी वे प्रशिक्षण के साथ व्यवस्था तक के काम में कार्यालय में उपस्थित रहे। इनकी पार्टी ना वापसी हुई है न ही उनका निष्कासन समाप्त होने का कोई पत्र जारी हुआ है। इस पर कई पार्टी कार्यकर्ता ही सवाल उठा रहे थे।

chat bot
आपका साथी