डीईओ करेंगे अनुदान राशि की जांच की मांग

बांका। पिछले दस वर्षो से अनुदान राशि से वंचित विष्णुदेव कापरी उच्च विद्यालय के शिक्षक निवास कुमार सिंह ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उक्त शिक्षक की शिकायत पर बिहार विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा जांच करने का आदेश डीईओ ने दिया तो विद्यालय प्रबंधन के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए हैं। जांच से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 05:13 PM (IST)
डीईओ करेंगे अनुदान राशि की जांच की मांग
डीईओ करेंगे अनुदान राशि की जांच की मांग

बांका। पिछले दस वर्षो से अनुदान राशि से वंचित विष्णुदेव कापरी उच्च विद्यालय के शिक्षक निवास कुमार सिंह ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उक्त शिक्षक की शिकायत पर बिहार विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा जांच करने का आदेश डीईओ ने दिया तो विद्यालय प्रबंधन के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए हैं। जांच से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे हैं।

चटमा बाजार गांव के निवास कुमार सिंह ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से उच्च विद्यालय खजूरी में सहायक शिक्षक पद पर हैं। वित्तीय वर्ष 2008-09 में अनुदान राशि शिक्षक को न देकर प्रबंधन ने खुद हजम कर लिया। 2012-13 में जब राशि आई तो उक्त शिक्षक को एक लाख आठ हजार की जगह मात्र 54 हजार रुपये दिए गए। इससे नाराज शिक्षक ने इसकी शिकायत डीईओ से की। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर सूचना के अधिकार के तहत रिपोर्ट की मांग की गई। जिस पर जांच का आदेश दिया गया है।

इस संदर्भ में विद्यालय के संस्थापक विष्णुदेव कापरी ने सभी आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक निवास कुमार पिछले तीन वर्षो से विद्यालय से अनुपस्थित रहे। पूर्व में भी शिक्षक का क्रियाकलाप सही नहीं रहा है। प्रबंध समिति ने बैठक कर शिक्षक निवास कुमार पर अनुशासनहीनता व कर्तव्यहीनता का आरोप लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है। इस कारण गलत आरोप लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी