डीएम व एसपी ने किया बेला बूथ का निरीक्षण

बांका। विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम सुहर्ष भगत और एसपी अरविद कुमार गुप्ता ने गुरुवार को नक्सल प्रभावित बेला बूथ का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:05 AM (IST)
डीएम व एसपी ने किया बेला बूथ का निरीक्षण
डीएम व एसपी ने किया बेला बूथ का निरीक्षण

बांका। विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम सुहर्ष भगत और एसपी अरविद कुमार गुप्ता ने गुरुवार को नक्सल प्रभावित बेला बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन, चापाकल, शौचालय आदि का गहन जांच की। वहीं, वहां के भौगोलिक स्थिति से भी वाकिफ हुए। कुछ स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर वहां की समस्या से अवगत हुए।

इसके बाद बेलहरना डैम एवं उक्त गांव तक पहुंचने के रास्ते से भी अवगत हुए। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन को कई दिशा निर्देश भी दिए हैं। बेला गांव का इलाका दशकों से नक्सली संगठन के जद में रहा है। वर्षों बाद उपचुनाव में बूथ वापसी हुई है। जिस पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है। शांतिपूर्ण ढंग से भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराना प्राथमिकता के तौर पर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया भयमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर है।

chat bot
आपका साथी