बाइक सवार को मैजिक ने मारा धक्का

बांका। देवघर -चांदन पक्की सड़क पर सिलजोरी मोड़ और बियाही मोड़ के बीच एक बाइक सवार को पीछे से मैजिक ने धक्का मार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 05:38 PM (IST)
बाइक सवार को मैजिक ने मारा धक्का
बाइक सवार को मैजिक ने मारा धक्का

बांका। देवघर -चांदन पक्की सड़क पर सिलजोरी मोड़ और बियाही मोड़ के बीच एक बाइक सवार को पीछे से मैजिक ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चांदन अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कटोरिया के दुल्लीसार निवासी कैलाश यादव बाइक से देवघर से कटोरिया जा रहा था। पीछे से आ रही मैजिक ने धक्का मार दिया। ग्रामीणों ने उसे उठाकर चांदन अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज किया गया। चालक मैजिक छोड़ कर भागने में सफल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी