फाल्ट दुरुस्त कर रहे मानव बल को लगा करंट

बांका। विद्युत विभाग की लापरवाही से बुधवार को एक मानव बल हाइटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मानव बल पवई गांव निवासी पप्पू दास का उपचार रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:01 PM (IST)
फाल्ट दुरुस्त कर रहे मानव बल को लगा करंट
फाल्ट दुरुस्त कर रहे मानव बल को लगा करंट

बांका। विद्युत विभाग की लापरवाही से बुधवार को एक मानव बल हाइटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। मानव बल पवई गांव निवासी पप्पू दास का उपचार रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। घटना बनहरा चंसार पोखर के जाला बहियार की है।

जख्मी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से भदरिया गढै़ल फीडर में फाल्ट आने से उसे दुरुस्त करने के लिए वह पावर सब स्टेशन के बटन संचालक कौशल कुमार से मोबाइल पर शर्ट डाउन लिया। शर्ट डाउन का पुष्टि मिलने पर वह जाला बहियार में विद्युत पोल पर चढ़कर तार दुरुस्त करने लगा। इसी दौरान पावर स्टेशन से बटन संचालक ने बगैर उससे पूछे विद्युत बहाल कर दिया। वहीं, करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर गया। मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। घटना की सूचना पाकर सहायक अभियंता मनीष कुमार साहू, मानव बल मनोज ठाकुर, संजय दास, गणेश यादव, जयकांत ठाकुर, पप्पु यादव सहित अन्य विद्युत विभाग के कर्मी अस्पताल पहुंचकर जख्मी का हाल लिया। सहायक अभियंता मनीष कुमार साहू ने बताया कि मानव बल और बटन संचालक के बीच का बातचीत समझने में कहीं भूल हो गई थी। भूलवश घटना घटित हो गयी।

---------

करंट लगने से मौत

संवाद सूत्र, धोरैया (बांका) : पैर पंचायत के उचडीहा गांव में बुधवार की दोपहर करंट से राजकिशोर मंडल जख्मी हो गया। राजकिशोर घर में बिजली जलते नहीं देख वह गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर अपना बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट के झटके से वह बिजली के खंभे से नीचे गिर पड़ा। स्वजन उसे इलाज के लिए पंजवारा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर गोडडा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी