छठ का पकवान बनाने में लगी आग

बांका। पड़रिया के अमीन पासवान के घर आग लगने से घर में रखा नकदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:40 PM (IST)
छठ का पकवान बनाने में लगी आग
छठ का पकवान बनाने में लगी आग

बांका। पड़रिया के अमीन पासवान के घर आग लगने से घर में रखा नकदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार छठ की तैयारी को लेकर अमीन पासवान की पत्नी सुधा देवी घर में पकवान तैयार कर रही थी। इस क्रम में सुधा देवी जलता चूल्हा छोटे बच्चे के हवाले छोड़ जरूरी काम से बाहर चली गई। इस बीच किसी तरह आग फूस के छप्पर में पकड़ लिया। जब तक कि सुधा दौड़ कर आती आग की लपट तेज हो गई। पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। परिजनों के चीखने चिल्लाने पर अन्य ग्रामीण दौड़कर आए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसको लेकर पीड़ित अमीन ने बताया कि घर में रखा नकदी, अनाज, वस्त्र, फर्नीचर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया। मुखिया विद्या वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के लिए अनाज व नकदी दिया गया है। कहा कि आपदा से लाभ दिलाने के लिए अंचलाधिकारी से बात की।

chat bot
आपका साथी