मधुमक्खी के हमले से महिला जख्मी

बांका। बड़वासनी पंचायत अंतर्गत घघरीजोर गांव में मधुमक्खियों के हमले से शुक्रवार को एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:14 PM (IST)
मधुमक्खी के हमले से महिला जख्मी
मधुमक्खी के हमले से महिला जख्मी

बांका। बड़वासनी पंचायत अंतर्गत घघरीजोर गांव में मधुमक्खियों के हमले से शुक्रवार को एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जख्मी महिला ठाकुर यादव की पत्नी जयवा देवी है। जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के पास के बहियार से घास लेकर वापस घर लौट रही थी। घर के पीछे पोखर के समीप एक वृक्ष पर मधुमक्खियों का छत लगा है। घर आने के क्रम में मधुमक्खियों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हटने के बाद आसपास के लोग दौड़ कर आये तथा महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी