रंगदारी मांगने पहुंचे मुखिया पति ने युवक पर चलाई गोली

बांका। दोमुहान पंचायत के मुखिया पति ने शनिवार को जान मारने की नीयत से एक युवक पर गोली चला दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:54 PM (IST)
रंगदारी मांगने पहुंचे मुखिया पति ने युवक पर चलाई गोली
रंगदारी मांगने पहुंचे मुखिया पति ने युवक पर चलाई गोली

बांका। दोमुहान पंचायत के मुखिया पति ने शनिवार को जान मारने की नीयत से एक युवक पर गोली चला दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके से मुखिया पति की बाइक और देसी कट्टा बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दोमुहान के आशुतोष कुमार अपने कुछ साथियों के साथ चौक पर समोसा खा रहा था। इसी बीच मुखिया पति अश्विनी मांझी ने कमर से देसी कट्टा निकाल कर जान मारने की नीयत से धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगा। स्थानीय लोगों ने अश्विनी को वहां से हटा दिया। जब आशुतोष अपने साथियों के साथ बोलेरो से घर जा रहा था तो भेड़ाजोर गांव के पास अश्विनी ने सामने से कट्टा निकाल कर गोली चला दी। गोली बोलेरो में लगी और किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। ग्रामीणों ने मुखिया पति को खदेड़ा तो वह अपनी बाइक और कट्टा छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके से बाइक व कट्टा बरामद किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार राव ने बताया कि मुखिया पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके पहले भी कई कांड में वह संलिप्त रहा है। पुलिस अश्विनी मांझी की तलाश कर रही है।

-------

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : हड़हार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में गांव के खगिया देवी व कारू साह का पुत्र महावीर कुमार शामिल है। मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। जख्मी ने देहाली राय व उसकी पत्नी मनीषा देवी, बद्री राय की पत्नी ललमनिया देवी और दूसरे पक्ष ने दोनों जख्मी को नामजद आरोपित बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी