अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुरालवालों ने की हत्या

बांका। थाना क्षेत्र के भीखा गांव में दो बचे की मां पूनम कुमारी की मौत मामले में बुधवार को पांच लोगों पर हत्या करने के आरोप में केस किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:51 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:51 PM (IST)
अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुरालवालों ने की हत्या
अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुरालवालों ने की हत्या

बांका। थाना क्षेत्र के भीखा गांव में दो बच्चे की मां पूनम कुमारी की मौत मामले में बुधवार को पांच लोगों पर हत्या करने के आरोप में केस किया गया है। मृतका पूनम कुमारी के भाई राजेश रंजन ने अपने बहन की हत्या करने में मृतका के पति राज कुमार मंडल, मां और भैसूर उमेश कुमार मंडल, गोतनी लक्ष्मी कुमारी तथा गांव के अरविद मंडल के पुत्र रंजन कुमार मंडल को आरोपित किया है। कहा कि अवैध संबंध का विरोध करने पर उसकी बहन की हत्या की गई है।

सोमवार की रात पूनम कुमारी की मौत फांसी लगाने से हुई थी। आरोप लगाया कि मृतका के पति राजकुमार का गांव में ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसका विरोध पूनम करती थी। मृतका के भाई ने पुलिस से कहा कि उसकी बहन की हत्या करने के काफी समय बाद मंगलवार को करीब 11 बजे उसके बहनोई राजकुमार ने टेलीफोन कर कहा पूनम फांसी लगाकर मर गई है। खबर पर मृतका के पिता छोटेलाल मंडल, मां उमा देवी, बहन और भाभी सभी लोग घटनास्थल पहुंचे। जहां पूनम का शव पड़ा था। पूनम की हत्या मारपीट और गला दबाकर कर दी गई थी। घर के सभी लोग भाग गए थे। घर में कोई नहीं था। पूनम के दो छोटे-छोटे बच्चों में सुहाना व नीलेश को भी भगा ले गया है। डर है कि कहीं उसकी भी हत्या नहीं कर दे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी