किसानों को राजस्व मंत्री ने किया सम्मानित

बांका। क्षेत्र के दर्जनों किसानों को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने गुरुवार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:12 AM (IST)
किसानों को राजस्व मंत्री ने किया सम्मानित
किसानों को राजस्व मंत्री ने किया सम्मानित

बांका। क्षेत्र के दर्जनों किसानों को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने गुरुवार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के दर्द को समझा है। इस कारण प्रति वर्ष छह हजार रुपये का सहयोग राशि किसानों को दिया जा रहा है।

कृषि बिल स्वीकृत होने से इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। अबतक किसान के आमदनी का अधिकतम भाग बिचौलिया व दलाल मार लेते थे। पर कृषि सुधार कानून द्वारा बिचौलियों को कमीशन बंद हो गया है। अब किसान को जहां अधिक कीमत मिलेगा। वहीं, किसान या किसान समूह सामान बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे। मंत्री ने किसानों से केंद्र और राज्य में सरकार बनाने में मदद की अपील की। कार्यक्रम को पालन मांझी , पुणेश्वर मंडल, सुलो मरीक ने भी संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उगेंद्र मंडल ने की। इस मौके पर संजय सिंह, माधव मंडल, हरेराम मंडल, विकास मंडल, तेज नारायण महतो, जयप्रकाश मंडल, अरुण कामती, चंदेश्वरी मांझी सहित अन्य को सम्मानित किया है।

chat bot
आपका साथी