अब तक जिले में 80 फीसद हुई धान की रोपनी

बांका। पिछले सप्ताह जिले में हुई बारिश के बाद जिले में धान की रोपाई कार्य में काफी तेजी आ गई है। अधिक बारिश होने से सभी बांध नहर तालाब सभी में पानी लबालब भर गया है। इससे किसान खेतों में पानी नहीं होने की स्थिति में मशीन से खेतों में पानी कर धान रोपाई का कार्य कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:18 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:18 PM (IST)
अब तक जिले में 80 फीसद हुई धान की रोपनी
अब तक जिले में 80 फीसद हुई धान की रोपनी

बांका। पिछले सप्ताह जिले में हुई बारिश के बाद जिले में धान की रोपाई कार्य में काफी तेजी आ गई है। अधिक बारिश होने से सभी बांध, नहर, तालाब सभी में पानी लबालब भर गया है। इससे किसान खेतों में पानी नहीं होने की स्थिति में मशीन से खेतों में पानी कर धान रोपाई का कार्य कर रहे हैं। इस बार 96 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 73 हजार 91 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो गई है। इस बार किसानों ने धान की सीधी बोआई भी की है। सीधी बोआई वाले किसान निराई कार्य में लग गए है। वे अपने खेतों में खरपतवार नाशी का छिड़काव कर रहे हैं।

जिला कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव कुमार रंजन ने बताया कि धान रोपाई का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। किसानों को इस बार खाद की समस्या न हो इसके लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रजौन प्रखंड के मझगांय-डरपा पंचायत में कतरनी धान की रोपाई कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। यहां किसानों द्वारा सीधी लाइन विधि से धान की रोपाई कृषि विभाग के देख-रेख में की जा रही है। इसके साथ ही इस बार सात हजार 750 हेक्टेयर में मक्का की खेती की गई है।

----------

प्रखंड वार धान की रोपाई एवं मक्का की रोपाई

प्रखंड धान मक्का अमरपुर 7147 796 बांका 6541 756 बाराहाट 6032 830 बेलहर 7398 735 बौंसी 6600 995 चांदन 6404 949 धोरैया 7731 969 फल्लीडुमर 4138 684 कटोरिया 6027 895 रजौन 7584 002 शंभूगंज 7482 135

chat bot
आपका साथी