जवान अनुज के पार्थिव शरीर का दर्शन करने उमड़ा सैलाव

संवाद सूत्र शंभुगंज (बांका) वंशीपुर निवासी आर्मी जवान अनुज कुमार सिंह का पार्थिव शरीर तीसरे दिन रविवार की अहले सुवह गांव लाया गया। जहां अंतिम दर्शन करने वाले लोगों का सैलाव उमड़ पड़ा। सातपट्टी गांव के अलावा शंभुगंज बाजार खजुरी गुलनी कैथा सहित सीमावर्ती भागलपुर एवं मुंगेर जिले के भी लोग दर्शन करने पहुंचे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:33 PM (IST)
जवान अनुज के पार्थिव शरीर का दर्शन करने उमड़ा सैलाव
जवान अनुज के पार्थिव शरीर का दर्शन करने उमड़ा सैलाव

5बीएन 1,2

संवाद सूत्र, शंभुगंज (बांका) : वंशीपुर निवासी आर्मी जवान अनुज कुमार सिंह का पार्थिव शरीर तीसरे दिन रविवार की अहले सुवह गांव लाया गया। जहां अंतिम दर्शन करने वाले लोगों का सैलाव उमड़ पड़ा। सातपट्टी गांव के अलावा शंभुगंज बाजार, खजुरी, गुलनी, कैथा सहित सीमावर्ती भागलपुर एवं मुंगेर जिले के भी लोग दर्शन करने पहुंचे थे। इसके पहले जैसे ही जवान का शव मुंगेर आने की सूचना मिली बड़ी संख्या में लोग गांव से चार किलोमीटर दूर असरगंज मोड़ पर पहुंच गए। वहां से शव के आगे डीजे पर देशभक्ति गीत और शहीद जवान अनुज अमर रहे के नारे लगाते हुए धांधीबेलारी, कष्टिकरी, चटमाडीह, चांदनी चौक होते हुए गांव पहुंचे।

----------

जवान को इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जमुई के भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह, कटोरिया विधायक डा. निक्की हेंब्रम, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह कुशवाहा, सुलतानगंज विधायक प्रो. ललित मंडल के अलावा अमरपुर विधानसभा के लोजपा पूर्व प्रत्याशी डा. मृणाल शेखर, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रीतम कुमार साह, जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सहित अन्य ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। ग्रामीण कार्य मंत्री जयंतराज कुशवाहा ने दूरभाष पर पीड़ित स्वजनों को दिलासा दिया।

--------

पार्थिव जुलूस सुलतानगंज के लिए निकलते ही हर एक की आखें हुई नम

गांव से जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही सुलतानगंज के लिए निकला, स्वजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मां ललिता देवी, बहन साधना कुमारी बार-बार अचेत हो रही थीं। पिता प्रेमचंद सिंह की मानें तो आंखों से आंसू ही गायब थी। युवाओं की टोली द्वारा भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा अनुज तेरा नाम रहेगा के नारे लगा रहे थे। जुलूस में बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत, मुखिया प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य थे। अनुज कुमार को तीसरे नंबर के भाई आर्मी जवान यशवंत कुमार ने मुखाग्नि दी। इसके पहले पुलिस निरीक्षक सुबोध राव, थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने अनुज के पार्थिव शरीर को सलामी दी।

chat bot
आपका साथी