तालाब में तब्दील हुआ भेड़ामोड़ खेल मैदान

बांका। बाराहाट क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान बदहाली के शिकार होकर रह गया है। इस मैदान को कोई देखने वाला नहीं। यहां हल्की बारिश में भी पूरा मैदान तालाब बन जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:22 PM (IST)
तालाब में तब्दील हुआ भेड़ामोड़ खेल मैदान
तालाब में तब्दील हुआ भेड़ामोड़ खेल मैदान

बांका। बाराहाट क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान बदहाली के शिकार होकर रह गया है। इस मैदान को कोई देखने वाला नहीं। यहां हल्की बारिश में भी पूरा मैदान तालाब बन जाता है। जिससे यहां बाजार लगाने से लेकर सेना, सिपाही रेलवे व अन्य क्षेत्र में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने वाले युवाओं को खासा परेशानी हो रही है।

मैदान का पश्चिमी किनारा ऊंचा कर दिए जाने से यहां जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। इसकी खास वजह मैदान में जमा होने वाले पानी के लिए निकासी का जरिया बंद हो जाना है। जिससे दुरुस्त करने के लिए आज तक ना ही प्रशासनिक और न ही जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई पहल की गई है। इसको लेकर स्थानीय युवाओं ने कई बार आवाज भी उठाई है। जिसकी गूंज अधिकारियों लेकर राजनीतिक प्रतिनिधियों वह नेताओं के कानों तक भी पहुंची है, लेकिन इनके द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने से युवाओं ने खुद श्रमदान से इसे दुरुस्त करने का कई बार प्रयास किया। मैदान के समतलीकरण और पानी की निकासी का रास्ता बनाने के लिए मशीन का प्रयोग और बड़ी राशि की जरूरत है। जिसके लिए आज तक सरकार व विभाग की ओर से राशि आवंटित नहीं की गई है। वर्षो पूर्व बने स्टेडियम जर्जर होने से बैठने के लायक भी नहीं बचा है। इस मैदान में हर दिन हजारों की संख्या में लोग अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए टहलने वह योग करने आते हैं। बावजूद विभाग पूरी तरह लापरवाह है। कोरोना काल में यहां शुरू हुए हाट लगने का सिलसिला आज भी जारी है, जबकि यहां की साफ-सफाई नदारद है। जिससे गंदगी का अंबार लगा रहता है।

------

कोट

पंचायत समिति की ओर से खेल मैदान के समतलीकरण कराए जाने का प्राविधान है, लेकिन अभी विभाग के पास राशि नहीं उपलब्ध रहने के कारण खेल मैदान को दुरुस्त करने के लिए फिलहाल कोई योजना नहीं चलाई जा सकी है।

शशि भूषण साहू, बीडीओ, बाराहाट

chat bot
आपका साथी