मंजर आने के बाद भी नहीं लगा फल

बांका। इस साल आम के पेड़ में लगे मंजर देख किसान काफी खुश थे। उन्हें इस बार आम की अछी फसल होने की उम्मीद थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:45 PM (IST)
मंजर आने के बाद भी नहीं लगा फल
मंजर आने के बाद भी नहीं लगा फल

बांका। इस साल आम के पेड़ में लगे मंजर देख किसान काफी खुश थे। उन्हें इस बार आम की अच्छी फसल होने की उम्मीद थी। मंजर से पेड़ पूरी तरह लदा हुआ था। इससे लोगों को इस बार बहुत ही अच्छी फसल होने की उम्मीद थी। मंजर लगने के साथ ही उसमें फल भी लगे। पर अधिकांश पेड़ों में मटर आकार के फल होने के बाद धीरे-धीरे सभी फल पूर्ण रूप से गिरकर बर्बाद हो गए।

केविके के प्रधान विज्ञानी डॉ. मुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि मौंगो हॉपर के अटैक के कारण इस बार आम के फसल बर्बाद हो गया। इस बार फूल आने के समय में तापमान एक बार चढ़ गया और फिर गिर गया। दूसरा मैंगो हॉपर कीड़ा लगने से मंजर के सभी रस चूस गया। इसके कारण पेड़ में फल नहीं लग सके। या फिर जिस पौधे में फल लगा उसका भी फल मटर दाने के साइज का होते-होते गिर गया। किसान रविशंकर कुमार, चेतन कुमार, शंकर मिस्त्री, मनोहर मिस्त्री सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस बार पेड़ में लगे मंजर को देखकर फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद थी। लेकिन देखते ही देखते सभी फसल बर्बाद हो गए। अब तो आम के लिए दूसरे पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।

-----

क्या है मैंगों हॉपर

यह कीट उड़ने वाला होता है। जो कि हजारों की संख्या में आम के पेड़ों पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद पत्तों और आम के बौर का सारा रस चूस लेता है। इसके प्रकोप में पत्ते और बौर काला पड़ जाता है। इसका असर सीधे पैदावार पर पड़ता है। इससे प्रकाश संश्लेशण नहीं होता है। इससे पौधे को अपना भोजन नहीं मिल पाता है। इसके बाद पेड़ पर लगे आम के फल गिरने लगते हैं।

chat bot
आपका साथी