अमरपुर में धान खरीद शुरू नहीं, सात को धरना

बांका। पैक्स में धान क्रय शुरू नहीं होने पर प्रगतिशील किसान मंच द्वारा आगामी सात दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने की जानकारी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 11:00 PM (IST)
अमरपुर में धान खरीद शुरू नहीं, सात को धरना
अमरपुर में धान खरीद शुरू नहीं, सात को धरना

बांका। पैक्स में धान क्रय शुरू नहीं होने पर प्रगतिशील किसान मंच द्वारा आगामी सात दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने की जानकारी दी है। मंच के संयोजक रामबालक शर्मा ने बताया कि किसान कर्ज लेकर या फिर अपने जमा पूंजी से धान का खेती किया है। जब धान का फसल तैयार हो गया तो सरकार द्वारा सरकारी दर पर धान क्रय करने की अबतक कोई व्यवस्था नहीं की है। जिसके कारण किसान खेत में रबी फसल लगाने के लिए महाजन से कर्ज लेने या औने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर है। पूर्व मुखिया मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा 23 नवंबर से किसानों का धान पैक्स के माध्यम से खरीद करने का पत्र जारी किया है। पर अभी तक पैक्स में धान खरीद शुरु नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को इसको लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बाद चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा।

दिसंबर के पहले सप्ताह में भी अमरपुर के एक भी पैक्स में धान का क्रय शुरू नहीं हो पाया है। जिसके कारण बिचौलिया किसानों के मजबूरी का फायदा लेते हुए महज एक हजार से 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदकर कर रहे हैं। इसमें आधा दर्जन से अधिक ऐसे भी पैक्स अध्यक्ष हैं, जो इन्हीं बिचौलिये को आगे कर किसानों से कौड़ी के भाव में धान खरीदकर स्टॉक कर रहे है ताकि इसी धान को पैक्स में अपने शुभचितकों के नाम पर धान खरीदकर मुनाफा कमा सके। इसकी जानकारी सरकारी बाबूओं को रहने के बाद भी अंकुश लगा पाने में अक्षम हैं।

-------

कोट

पैक्स में धान खरीद के लिए वह अपने स्तर से जिला के विभागीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही सभी पैक्स को कैश क्रेडिट के माध्यम से राशि उपलब्ध की जाएगी।

अशोक दास, बीसीओ

chat bot
आपका साथी