कोशी स्नातक चुनाव में 62 फीसद से अधिक मतदान

बांका। कोशी स्नातक विधान पार्षद चुनाव में गुरुवार को बांका के 12 मतदान केंद्रों पर 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। 6864 मतदाताओं में 4212 ने अपने मताधिकार का प्रयोग देर शाम तक किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM (IST)
कोशी स्नातक चुनाव में 62 फीसद से अधिक मतदान
कोशी स्नातक चुनाव में 62 फीसद से अधिक मतदान

बांका। कोशी स्नातक विधान पार्षद चुनाव में गुरुवार को बांका के 12 मतदान केंद्रों पर 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। 6864 मतदाताओं में 4212 ने अपने मताधिकार का प्रयोग देर शाम तक किया है। शाम पांच बजे तक मतदान के बाद भी सभी मतपेटी को सील कर पूर्णिया स्थित इंजीनियरिग कॉलेज स्थित वज्रगृह भेज दिया गया है।

इसके पहले सुबह सात बजे से ही सभी प्रखंड मुख्यालय में बने बूथ पर मतदाता का आना शुरू हो गया। आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। स्नातक मतदाता ने प्रत्याशी को प्रथम, द्वितीय और तृतीय वरीयता का मतदान किया। जिला नियंत्रण कक्ष की जानकारी के अनुसार 6,864 में 698 महिला और 3514 पुरुष मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 4212 स्नातक मतदाताओं का मताधिकार सील कर पूर्णिया भेज दिया गया है। मतदान का प्रतिशत 61.36 रहा है। बांका प्रखंड मुख्यालय में इसके लिए दो बूथ बना था। दोनों बूथों पर सर्वाधिक मतदान हुआ है। बूथ पर सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय बलों को सौंपी गई थी।

शंभूगंज : प्रखंड 52.36 प्रतिशत के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 1009 मतदाताओं में 528 वोट पड़ा। जिसमें 423 पुरुष एवं 105 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड मुख्यालय के सौ गज की दूरी तक दिनभर निषेधाज्ञा लागू रही। शांतिपूर्ण संपन्न कराने में चांदन बीडीओ दुर्गाशरण, बांका पीओ सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।

कटोरिया : प्रखंड मुख्यालय मतदान केंद्र में गुरुवार को रिकार्ड 76.85 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में 311 वोटर में 239 ने भाग लिया। जिसमें 207 पुरुष एवं 32 महिला शामिल थे। चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी थे। मतदान में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में रजौन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता थे। मौके पर रेफरल अस्पताल कटोरिया के चिकित्सक डॉ. रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम मौजूद थी। मेडिकल टीम द्वारा मतदाताओं की जांच थर्मल स्क्रीनिग से की जा रही थी। साथ ही सैनिटाइजर एवं ग्लब्स की भी व्यवस्था उपलब्ध थी। बिना मास्क के किसी को भी मतदान केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।

रजौन : मतदान केंद्र संख्या 155 अंचल कार्यालय आइटी भवन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न गया। प्रखंड के 917 स्नातक मतदाताओं में 460 ने मतदान किया। अमरपुर बीडीओ राकेश कुमार एवं फुल्लीडुमर सीओ अखिलेश सिन्हा चुनाव कार्य संपन्न कराया एसडीओ मनोज कुमार चौधरी, एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव घंटों कैंप किया।

बौंसी : प्रखंड कार्यालय के 163 नंबर मतदान केंद्र पर कोरोना को लेकर सभी जरूरी व्यवस्था की गई थी। जानकारी हो कि प्रखंड में 456 वोटर हैं जिसमें 358 पुरुष एवं 98 महिला शामिल हैं। गुरुवार को चुनाव में 456 वोटरों में 302 वोटर ने मतदान में अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें 245 पुरुष एवं 57 महिला मतदाताओं ने अपना मत दिया। 65 प्रतिशत वोटरों ने अपना मतदान किया।

chat bot
आपका साथी