पूर्व प्रमुख की पुत्रबधू का नाम मतदाता सूची में नहीं

बांका। प्रखंड के प्रथम प्रमुख गणेश प्रसाद सिंह की पुत्रवधू प्रभाषनी देवी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:42 PM (IST)
पूर्व प्रमुख की पुत्रबधू का नाम मतदाता सूची में नहीं
पूर्व प्रमुख की पुत्रबधू का नाम मतदाता सूची में नहीं

बांका। प्रखंड के प्रथम प्रमुख गणेश प्रसाद सिंह की पुत्रवधू प्रभाषनी देवी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। इस कारण करीब पांच वर्षों से मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रही है।

प्रभाषनी देवी ने बताया कि पहले कन्या मध्य विद्यालय रजौन में मतदान करते थे। विगत करीब पांच वर्षों से मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन कार्यालय में तैनात निर्वाचन सहायक मुकेश कुमार सिंह ने फार्म छह ले लिया है। बताया गया कि यह फिलहाल चकसफया में घर बनाकर रह रही है। इस स्थिति में बूथ संख्या 108,110 एवं 111 का वोटर लिस्ट वेरीफाई करने के उपरांत नाम अंकित नहीं रहने की स्थिति में बूथ संख्या 108 पर नाम अंकित करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी