बैनर पोस्टर उखाड़ने में सक्रिय हुए स्थानीय प्रशासन

बांका। दैनिक जागरण में सोमवार के अंक में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगे रहने की खबर प्रकाशित होते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:37 PM (IST)
बैनर पोस्टर उखाड़ने में सक्रिय हुए स्थानीय प्रशासन
बैनर पोस्टर उखाड़ने में सक्रिय हुए स्थानीय प्रशासन

बांका। दैनिक जागरण में सोमवार के अंक में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगे रहने की खबर प्रकाशित होते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। एसएच 22 देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग में प्रखंड मुख्यालय से गोरगामा तक जगह-जगह विद्युत पोल पर लगे जदयू के बैनर पोस्टर को हटाया गया। जिसका नेतृत्व सीओ नागेंद्र प्रसाद कर रहे थे। साथ में बीसीओ जयशंकर झा थे।

बैनर हटाने के लिए दो चौकीदार सहित चार लोगों को लगाया गया था। हटाए जा रहे बैनर को जब्त कर वाहन में रखा जा रहा था। बेलहर-बसमाता, बेलहर-संदीपी पथ, गेरुआ आदि मार्ग में कई जगहों पर अब भी विभिन्न राजनीतिक दलों का बैनर लगा हुआ है। जिसे हटाने में संबंधित दल सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। सीओ ने बताया 72 घंटे का जिला प्रशासन द्वारा बैनर पोस्टर हटाने का समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी