असनाहा में कुएं में डूबकर किशोरी की मौत

बांका। बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के असनाहा गांव में कुआं में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को असनाहा निवासी स्वर्गीय विजय मंडल की पुत्री मौसम कुमारी (14) जलावन के लिए गांव के बगल खेत में गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:41 PM (IST)
असनाहा में कुएं में डूबकर किशोरी की मौत
असनाहा में कुएं में डूबकर किशोरी की मौत

बांका। बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के असनाहा गांव में कुआं में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को असनाहा निवासी स्वर्गीय विजय मंडल की पुत्री मौसम कुमारी (14) जलावन के लिए गांव के बगल खेत में गई थी। देर शाम तक वापस नहीं आने पर स्वजनों ने काफी खोजबीन की। पर पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन शनिवार को खोजबीन के दौरान लड़की का शव गांव के बगल खेत में एक कच्चा कुआं से बरामद की गई।

मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बांका सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना से मां पिकी देवी, भाई शिवम कुमार (16) का रो रो कर बुरा हाल है। इकलौती बेटी की खोने के गम में मां बार-बार बेहोश हो रही थी। वहीं भाई भी अचेत पड़ा हुआ था। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया है। पीड़ित अत्यंत गरीब है। किसी तरह से रोजी-रोटी चल रही है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज की गई है।

--------

विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी का किया प्रयास

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): पारिवारिक कलह में एक विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। विवाहिता नूतन देवी फुल्लीडुम्मर थाना के झाझा गांव की है। जिसका अमरपुर रेफरल अस्पताल में डॉ. नवल किशोर साह द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्वजन ने बताया कि घरेलू कार्य को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी हुई। इसी गुस्से में नूतन देवी ने घर में रखा फसल में देने वाला कीटनाशक दवा खा ली। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया ।प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी