कोई डाक्टर और किसी को सिविल सर्विस में जाने की है इच्छा

बांका। सीबीएसई दसवीं परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। किसी ने डाक्टर तो किसी ने इंजीनियर बनने की इछा जाहिर की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:24 PM (IST)
कोई डाक्टर और किसी को सिविल सर्विस में जाने की है इच्छा
कोई डाक्टर और किसी को सिविल सर्विस में जाने की है इच्छा

बांका। सीबीएसई दसवीं परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। किसी ने डाक्टर तो किसी ने इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की है।

बौंसी : गुरिया के अमर कुमार राणा के पुत्र आदित्य राणा ने परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाया है। परिणाम के बाद आदित्य ने बताया कि उसे सिविल सर्विस में जाने की इच्छा है। बताया कि कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के बाद भी आनलाइन पढ़ाई की। इसके बाद भी परिणाम बेहतर आया। आदित्य की मां किरण कुशवाहा ने बताया कि आदित्य लिगयास पब्लिक स्कूल का छात्र है।

शंभुगंज : एसकेएम दाढी पकरीया के शतप्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। छात्रा संदीनी कुमारी ने 95 फीसदी अंक लाकर विद्यालय टापर रही। दूसरे स्थान पर सत्येश्वर गौतम 92 .60 एवं एन सांथिल 89.20 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्राचार्य डा. अनुप बेरी ने उत्तीर्ण सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। निदेशक मानवेंद्र कुमार गौतम, प्रबंध निदेशक सुधीर प्रसाद ने कहा कि सभी बच्चों को संस्थान की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।

चांदन: संत मेरिस स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि सोलटी कुमारी देवघर निवासी को 94 प्रतिशत, व्यूटी कुमारी चांदन को 94, प्रवीण कुमार सिलजोरी निवासी को 90, सोनू अंसारी चांदन को 88 औऱ आलोक कुमार झिगाझाल को 83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। प्रखंड मुख्यालय के कोचिग संस्थान ज्ञानम के विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्थान के सौरभ कुमार को 87, मृणाल मालवीय को 77.5 फीसदी, रविष कुमार शर्मा को 71.6, निर्मल राज को 69, नीतू कुमारी को 64 प्रतिशत अंक आया है। संस्थान के संचालक विपिन भारती सहित अन्य थे।

बेलहर: राजपुर गांव की अदिति झा को 499 अंक प्राप्त हुआ है। वह डीएभी पब्लिक स्कूल धनबाद झारखंड की छात्रा है। अदिति झा चंद्रानंद झा और रिकी झा की पुत्री है। वह मूलरूप से राजपुर गांव की रहने वाली है। अदिति के पिता ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल थी। दसवीं की परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त की है। कम्प्यूटर इंजीनियर बनने का उसका सपना है।

chat bot
आपका साथी