एक सप्ताह में 150 एमटी धान की होगी खरीद : डीएम

संसू बांका धान खरीद में तेजी लाने के लिए वीडियों काफ्रेंसिग के माध्यम से मंगलवार को धान खरीद की समीक्षा की गई। डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि जिला को 96000 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीद समय पर शुरू हो गया है लेकिन इसमें तेजी नहीं आई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:38 PM (IST)
एक सप्ताह में 150 एमटी धान की होगी खरीद : डीएम
एक सप्ताह में 150 एमटी धान की होगी खरीद : डीएम

30बीएनन 6

-शंभुगंज में 70 प्रतिशत धान कटाई के बाद भी खरीद में तेजी नहीं आई

- कटोरिया में किसानों का सबसे कम हुआ है निबंधन

संसू, बांका : धान खरीद में तेजी लाने के लिए वीडियों काफ्रेंसिग के माध्यम से मंगलवार को धान खरीद की समीक्षा की गई। डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि जिला को 96000 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीद समय पर शुरू हो गया है, लेकिन इसमें तेजी नहीं आई है।

डीएम ने बीडीओ व बीसीओ को आपस में समन्वय स्थापित कर लक्ष्य प्राप्ति करने का आदेश दिया है। पिछली बैठक में प्रत्येक पंचायतों में 150 किसानों के निबंधन का लक्ष्य दिया था। जिसमें 25 से 30 प्रतिशत पंचायत में कार्य नहीं हो पाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने स्तर से समीक्षा कर एक सप्ताह के अंदर 150 एमटी धान खरीद करने का लक्ष्य दिया गया है।

शंभुगंज में 60 से 70 प्रतिशत धान कटने के बाद भी तेजी नहीं आई है। कटोरिया में किसानों का रजिस्ट्रेशन कम हुआ है, 70 से 80 प्रतिशत धान किसानों से प्राप्त किया जाना है। इसके लिए एक रोस्टर तैयार कर कर किसानों से अधिक से अधिक धान लेने पर बल दिया। बौंसी, कटोरिया, चांदन प्रखंड में खास कर जनजाति क्षेत्र के किसानों से धान अधिप्राप्ति किया जाना है। इसके लिए ट्रैक्टर पर बैनर पोस्टर एवं मैकिग करा कर अधिक से अधिक धान की खरीद किया जाना है। बीडीओ को इसकी प्रतिदिन समीक्षा का आदेश दिया है। बैठक में एडीएम माधव कुमार सिंह, एसडीओ प्रीति, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम सत्येन्द्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, संगीता कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी थे।

chat bot
आपका साथी