189 किसानों ने बेचें 1031 एमटी धान

संसू बांका डीएम सुहर्ष भगत के नेतृत्व में धान खरीद की शनिवार को समीक्षा बैठक की गई। इस क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि धान खरीद के लिए 115 समितियों का चयन किया गया है। इसमें 72 समितियां ही क्रियाशील हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:36 PM (IST)
189 किसानों ने बेचें 1031 एमटी धान
189 किसानों ने बेचें 1031 एमटी धान

-किसानों को केसीसी के लिए चलेगा अभियान

-बैठक में धान खरीद में तेजी लाने पर दिया बल

- 115 समितियों का धान खरीद के लिए किया गया चयन

- 72 समितियां ही अब तक हुई हैं क्रियाशील

27बीएन 8

संसू, बांका : डीएम सुहर्ष भगत के नेतृत्व में धान खरीद की शनिवार को समीक्षा बैठक की गई। इस क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि धान खरीद के लिए 115 समितियों का चयन किया गया है। इसमें 72 समितियां ही क्रियाशील हुई है। जिसके द्वारा मात्र 189 किसानों से 1031 एमटी धान की खरीद हुई है। शेष 43 समितियों को क्रियाशील करने पर बल दिया गया।

जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निबंधित दो उसना मिलों को जल्द से जल्द क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। जिन पंचायतों में धान खरीद के लिए 100 से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहां पर कम से कम 150 आवेदन किसान सलाहकार से कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी बीएओ एवं बीएसओ के साथ बैठक कर धान खरीद में तेजी लाने का आदेश दिया। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि पशुपालन एवं मत्स्य पालनकारियों में लगे कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया जाएगा। कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पशुपालन, गव्यपालन और मत्स्य पालन गतिविधियों में लगे किसानों को इसका लाभ के लिए 15 फरवरी तक जिला स्तरीय शिविर शुरू होगा। बताया कि उक्त शिविर प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को अवकाश होने की स्थिति में अभियान की तिथि को वैकल्पिक कार्य दिवस गुरूवार या शनिवार को आयोजित किया जाएगा। सभी प्राप्त आवेदनों को 15 दिनों के भीतर स्वीकृत करने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रीति, डीआरडीए निदेशक महफूज आलम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमिताभ सिंहा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक चौधुरी सहित अन्य अधिकारी थे।

chat bot
आपका साथी