अब जिलेवासी को मिलेगा सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का लाभ

बांका। अब जिलेवासियों को सदर अस्पताल की व्यवस्था में बहुत बदलाव जल्द नजर आने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:32 PM (IST)
अब जिलेवासी को मिलेगा सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का लाभ
अब जिलेवासी को मिलेगा सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का लाभ

बांका। अब जिलेवासियों को सदर अस्पताल की व्यवस्था में बहुत बदलाव जल्द नजर आने वाला है। यहां पर सिटी स्कैन सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं लगने जा रही है। सिर में गंभीर चोट वाले रोगियों को सिटी स्कैन के लिए भागलपुर पर निर्भर रहना होता था। यह सुविधा जल्द यहां भी बहाल होने वाली है। फिलहाल यहां पर ईसीजी, अल्ट्रा साउंड व एक्स-रे की सुविधा पहले से ही थी। एक्स-रे मशीन पूर्व में मैन्यूल लगा हुआ था। अब सदर अस्पताल में लाखों की लागत से डिजिटल एक्सरे मशीन लगाया जा रहा है।

राज्य स्वास्थ्य समिति की पहल पर यह सुविधा यहां पर बहाल हो रही है। यह मशीन नए तरीके से नये जगह पर लगाया जा रहा है। पहले जहां एक्स-रे का रिपोर्ट लेने में लोगों को घंटे भर का समय बीताना पड़ता था। वहीं, अब यह रिपोर्ट चंद मिनटों में ही मिल जायेगा। सदर अस्पताल में आने वाले समय में वेटिलेटर सहित अन्य सुविधा भी राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से बहाल करने की संभावना है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने भी पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। अस्पताल प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही कई प्रकार की सुविधा बहाल होने वाली है। सदर अस्पताल हमेशा से लोगों को बेहतर सुविधा देते आ रही है।

-------

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): रेफरल अस्पताल में सोमवार को डिजिटल एक्सरे सेंटर का उद्घाटन रेफरल प्रभारी डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने किया। पिछले तीन माह से एक्सरे बंद था। जिससे इलाज कराने आने वाले मरीजों को प्राइवेट में एक्सरे कराना पड़ता था।

अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के डिजिटल एक्सरे उपलब्ध कराया है। जिसमें राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा चयनित अनिकरा फाउंडेशन द्वारा रेफरल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे का संचालित किया जायेगा। डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि डिजिटल एक्सरे चालू होने से आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अमरपुर के मरीज के पहले डिजिटल एक्सरे के लिए बांका या फिर भागलपुर जाते थे। रेफरल अस्पताल में शुरुआत होने पर क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. दिप्ती सिन्हा, डॉ. अशोक कुमार साह, केयर के मु. जफर, टेक्नीशियन अंजनी कुमार, अभिषेक घोष, रविन्द्र सिंह भोला सहित अन्य स्वास्थकर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी