ट्रैक्टर की ट्राली में दबकर दादा की मौत, पोता जख्मी

बांका। बिछीबहियार गांव में मंगलवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर लक्ष्मण सिंह (60) की मौत हो गई है। साथ में रहे छह वर्षीय पोता राजन कुमार जख्मी हो गया है। दुर्घटना के बाद ग्रामीण दोनों को इलाज के लिए सीएससी लेकर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 09:55 PM (IST)
ट्रैक्टर की ट्राली में दबकर दादा की मौत, पोता जख्मी
ट्रैक्टर की ट्राली में दबकर दादा की मौत, पोता जख्मी

बांका। बिच्छीबहियार गांव में मंगलवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर लक्ष्मण सिंह (60) की मौत हो गई है। साथ में रहे छह वर्षीय पोता राजन कुमार जख्मी हो गया है। दुर्घटना के बाद ग्रामीण दोनों को इलाज के लिए सीएससी लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने लक्ष्मण सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल पोते को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में कोई मिट्टी तो कोई मोरंग होने की बात कह रहे हैं। लक्ष्मण सिंह दुकानदारी करते थे। उनका गांव में ही किराना का छोटा सा दुकान है। उससे हुई आय से ही गुजर बसर करता था। ट्रैक्टर तरैया गांव का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।शव को पुलिस थाना ले गई है। स्वजन ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर महुआटांड़ गांव की तरफ से मोरंग लोड कर तरैया तरफ जा रही थी। लक्ष्मण सिंह अपने पोता के साथ दुकान के सामने सड़क किनारे बैठा था। तभी अचानक ट्राली पलट गई।जिसके नीचे दोनों दब गए। स्वजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। तरैया के ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मण सिंह अपने घर में मिट्टी डलवा रहा थे। संकीर्ण जगह पर चालक को मिट्टी गिराने के लिए कहा। चालक ट्राली को आगे-पीछे कर उस जगह जा रहा था। तभी ट्राली असंतुलित होकर पलट गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया घटना का केस स्वजनों की लिखित शिकायत पर दर्ज किया जाएगा। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। शव को बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी