ईट भट्टे में दबकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत

बांका। भारी बारिश ने शनिवार को एक बचा काल के गाल के समा गया। थाना क्षेत्र के देवदा मनियारपुर टोला में ईंट का भट्टा भरभरा कर गिर गया। जिसमें वहां पर मौजूद एक 12 वर्षीय बचे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बछिया भी दबकर मर गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:23 PM (IST)
ईट भट्टे में दबकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत
ईट भट्टे में दबकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत

बांका। भारी बारिश ने शनिवार को एक बच्चा काल के गाल के समा गया। थाना क्षेत्र के देवदा मनियारपुर टोला में ईंट का भट्टा भरभरा कर गिर गया। जिसमें वहां पर मौजूद एक 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बछिया भी दबकर मर गई।

जानकारी के मुताबिक देवदा निवासी शंभू यादव के घर के समीप अमर कुमार चौधरी ने ईंट का भट्टा लगाया था। जो बीते तीन दिन से दरक रहा था। इसकी जानकारी शंभू ने अमर को दी थी, लेकिन अमर चौधरी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शनिवार को बारिश की वजह से अचानक भट्टा का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें शंभू यादव के 12 वर्षीय पुत्र बासुकी कुमार की दबकर मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने ईंट हटाकर बच्चे को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी जब अमर चौधरी को दी गई तो वे वहां से बच्चे का शव देखकर भाग गए। इधर घटना से गुस्साये लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष शंभू यादव ने पहुंचकर सभी को शांत कराया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद घर के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शंभू यादव को तीन पुत्री में एक ही पुत्र था। भट्टा से बीते वर्ष भी कुछ मवेशी दबकर मर गए थे। सीओ सुजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर उचित मुआवजा देने की बात कही है। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि बच्चे के पिता के बयान पर अमर चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी