खिजुरमुरीया गांव में ऑटो पलटने से महिला की मौत, दो जख्मी

बांका। थाना क्षेत्र के खिजुरमुरीया गांव में सोमवार को ऑटो पलटने से एक आदिवासी महिला की मौत हो गई। वहीं घटना में दो अन्य जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:22 PM (IST)
खिजुरमुरीया गांव में ऑटो पलटने से महिला की मौत, दो जख्मी
खिजुरमुरीया गांव में ऑटो पलटने से महिला की मौत, दो जख्मी

बांका। थाना क्षेत्र के खिजुरमुरीया गांव में सोमवार को ऑटो पलटने से एक आदिवासी महिला की मौत हो गई। वहीं, घटना में दो अन्य जख्मी हो गए। मृतका की पहचान बबय मुर्मु की पत्नी घनी सोरेन (35) के रुप में हुई है। महिला अपने गांव से करीब एक दर्जन लोगों के साथ ऑटो से मोकामा टाल दियारा रबी फसल काटने जा रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक ने गांव के समीप ही संतुलन खो दिया और ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही वाहन पर सवार गांव के ही सुनील टूडू व बैजू मुर्मू भी जख्मी हो गए। घटना के बाद महिला के शव को गांव लाया गया। मौके पर ग्रामीणों ने ऑटो को जब्त कर लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ऑटो चालक अनियंत्रित होकर ऑटो चला रहा था। जिसके कारण घटना हुई है। मृतक का पति हैदराबाद में मजदूरी का काम करता है। एक माह पूर्व ही अपने घर से बाहर गया हुआ था। मृतका को एक पुत्र निर्मल मुर्मू (12) एवं एक पुत्री सावित्री मुर्मू (14) है। घटना के बाद स्वजनों में हाहाकार मच गया है। घटना से पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया है। इधर, मामले की जानकारी होने पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

------

बाइक पलटने से जख्मी

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में चतुर्वेदी आश्रम के समीप बाइक पलटने से चालक जख्मी हो गया। जख्मी बाइक चालक गोपालपुर गांव निवासी मोनू दास का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया।

जानकारी के अनुसार बाइक चालक अमरपुर बाजार से खरीददारी कर वापस घर लौट रहा था । इसी क्रम में चतुर्वेदी आश्रम के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलटने पर स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. ज्योति भारती द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

--------

ट्रेन से गिरकर सूईया की युवती हुई जख्मी

फोटो 1 बीएन 9

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : कटोरिया रेलवे स्टेशन पर अंडाल लोकल ट्रेन से सोमवार को 19 वर्षीया एक युवती चलती ट्रेन में उतरने के दौरान गिरकर जख्मी हो गई। युवती को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए रेलवे पुलिस द्वारा कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार डॉ. रविद्र कुमार द्वारा किया गया। स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है। जख्मी युवती के पिता विवेकानंद यादव ने पुलिस से बताया कि हम लोग सुईया थाना क्षेत्र के भादरिया गांव के निवासी हैं। पुत्री वीणा भारती कटोरिया आने के लिए देवघर से ट्रेन पर सवार होकर आ रही थी। जैसे ही कटोरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची ट्रेन की रफ्तार कम होते देख पुत्री ट्रेन से उतरने के दौरान गिर गई। जिसे सर में गंभीर चोटें लगी है। चिकित्सक के अनुसार युवती के सर के पीछे गंभीर चोटें लगी है। स्थिति युवती नाजुक बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी