बाइक की ठोकर से गढ़ैल की अधेड़ महिला की मौत

बांका। अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में गढैल प्राथमिक विद्यालय के समीप गुरुवार को बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:12 AM (IST)
बाइक की ठोकर से गढ़ैल की अधेड़ महिला की मौत
बाइक की ठोकर से गढ़ैल की अधेड़ महिला की मौत

बांका। अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में गढैल प्राथमिक विद्यालय के समीप गुरुवार को बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। अधेड़ महिला गढैल निवासी लीला देवी है। जख्मी महिला पुनसिया महादेवपुर गांव निवासी छंगुरी मंडल की पत्नी गुंजा देवी है। जिसका रेफरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जख्मी गुंजा का मायका गढैल गांव में है। मौके पर मौजूद लोगों ने खदेड़कर उक्त बाइक चालक डुमरामा गांव निवासी मु. कमाल है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये मुआवजा की मांग करते हुए मुख्य सड़क को लगभग पांच घंटे तक जाम कर दिया। जिससे जामस्थल के दोनों ओर यात्री वाहन समेत भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर दारोगा विजय शंकर सिंह एवं रामाश्रय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया। लीला देवी गांव की गुंजा देवी एवं एक अन्य महिला के साथ गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप एक ग्रामीण चिकित्सक के यहां जा रही थी। इसी क्रम विद्यालय के समीप सामने से तेजगति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। जिसमें तीनों महिला सड़क पर गिर गई। जिसमें लीला देवी एवं गुंजा देवी को गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों जख्मी को ऑटो से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां डॉ. सुधा कुमारी ने जांच कर लीला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुंजा देवी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अरविद कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी