सर्पदंश से हुई महिला की मौत

बांका। थाना क्षेत्र के खड़ौधा गांव में गुरुवार रात शंकर मंडल की पत्नी रेखा देवी (36) की मौत सर्पदंश से हो गई। उसे करैत सांप द्वारा काटने की बात कही जा रही है। सर्पदंश बाद उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के लिए ले जाया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:34 PM (IST)
सर्पदंश से हुई महिला की मौत
सर्पदंश से हुई महिला की मौत

बांका। थाना क्षेत्र के खड़ौधा गांव में गुरुवार रात शंकर मंडल की पत्नी रेखा देवी (36) की मौत सर्पदंश से हो गई। उसे करैत सांप द्वारा काटने की बात कही जा रही है। सर्पदंश बाद उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के लिए ले जाया गया था। तांत्रिक के घर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों एवं ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा छा गया।

गोतिया के घर में बलि का प्रसाद फेंक दिया गया। मृत महिला के दो पुत्र हैं। घटना की रात मृतका घर में सोई हुई थी। तभी सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी स्वजनों को दी। स्वजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय बघोनियां गांव स्थित एक तांत्रिक पास ले गए। जहां रातभर झाड़फूंक चलता रहा। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव को लेकर स्वजन घर पहुंचे। शव गांव पहुंचते ही लोग गमगीन हो गए। मृतका के गोतिया व स्वजनों के साथ साथ गांव के लोगों की भी दशहरे की खुशियां काफूर हो गई। दो छोटे छोटे बच्चे की परवरिश की चिता अब उसके पिता को सता रही है।

---------

सड़क दुर्घटना में बालक की मौत

संवाद सूत्र, रजौन (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के सनहौला-जगदीशपुर सड़क मार्ग पर पालीटेक्निक कालेज के समीप गुरुवार को देर शाम आटो पलटने से धनकुंड थाना अंतर्गत धनकुंड गांव के नवीन साह का छह वर्षीय पुत्र रितिक कुमार बुरी तरह घायल हो गया। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में आटो को खड़ा कर उसी आटो से घायल बच्चे को इलाज के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक घायल बच्चे का इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, इस दुर्घटना के संबंध में सहायक थाना नवादा बाजार के थाना प्रभारी नसीम खान का कहना है कि मृतक के स्वजनों द्वारा किसी तरह की सूचना नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी