वज्रपात से महिला की मौत, दो जख्मी

बांका। चांदन पंचायत के दमगा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:40 PM (IST)
वज्रपात से महिला की मौत, दो जख्मी
वज्रपात से महिला की मौत, दो जख्मी

बांका। चांदन पंचायत के दमगा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि सुशीला देवी अपने गांव की प्रमिला देवी और छोटकी देवी के साथ धान खेत गई थी। इसी बीच जोरदार बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बगल के ताड़ के पेड़ के नीचे चली गई। इस दौरान वज्रपात होने से सुशीला देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि साथ कि दोनों महिलाएं झुलस गई। मृत सुशीला देवी मूलरूप से पुनासी की विस्थापित परिवार है। जो जमीन खरीद कर करीब एक साल से इस गांव में रह रही थी। मृतका को तीन पुत्री है। जिसमें एक कि शादी हुई है। घटना के बाद कटोरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि मृतक परिवार को सरकारी मुआवजा के तौर पर चार लाख रुपये की राशि देने की अनुशंसा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी