हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हथियाडाढ़ा के किसान की मौत

बांका। थाना क्षेत्र के हथियाडाढ़ा गांव में शनिवार को 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से परशुराम सिंह के पुत्र रामविलास कुमार सिंह (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण विद्युत विभाग के संवेदक पर गंभीर आरोप लगा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:03 PM (IST)
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हथियाडाढ़ा के किसान की मौत
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हथियाडाढ़ा के किसान की मौत

बांका। थाना क्षेत्र के हथियाडाढ़ा गांव में शनिवार को 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से परशुराम सिंह के पुत्र रामविलास कुमार सिंह (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण विद्युत विभाग के संवेदक पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। कहा कि विद्युत पोल के स्टेग तार में 11 हजार तार को जोड़ दिया गया है।

बताया गया कि इसकी शिकायत करने पर संवेदक ग्रामीण युवाओं पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा पुलिस के पास पहुंच गया था। रामविलास बारिश के बाद खेत में पानी बांधने गया था। घटना गांव के बगल स्थित नहर पर घटी। इससे पहले भी उक्त स्थल पर एक व्यक्ति को करंट लगा था। घटना के बाद पत्नी कंचन देवी, मां नन्हकी देवी दहाड़ मारकर रो रही थी। मृतक के दो बच्चे क्रमश: काजल कुमारी (7) और विशाल कुमार (4) हैं। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद रामविलास खेत में पानी बांधने जा रहे थे। नहर पर स्थित विद्युत पोल के स्टेग तार में विद्युत प्रवाह हो रहा था। वह बगल से गुजर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार दो वर्ष पूर्व संवेदक द्वारा 11 हजार हाईटेंशन तार और पोल का काम किया था। ट्रांसफार्मर तक दो ही तार को पहुंचाया गया। एक तार को स्टेग तार में जोड़कर छोड़ दिया। इसकी शिकायत करने पर आधा दर्जन युवक के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगा संवेदक थाना पहुंच गया। पुलिस की सूझबूझ से रंगदारी केस में फंसने से युवक बचे थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। घटना का केस स्वजनों के आवेदन पर दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी