दीपों की रोशनी में नहाया घर-मंदिर

बांका। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने की खुशी बुधवार को घर-घर दिखी। शहर में दोपहर बाद से ही आतिशबाजी का धमाका गूंजने लगा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:15 PM (IST)
दीपों की रोशनी में नहाया घर-मंदिर
दीपों की रोशनी में नहाया घर-मंदिर

बांका। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने की खुशी बुधवार को घर-घर दिखी। शहर में दोपहर बाद से ही आतिशबाजी का धमाका गूंजने लगा था। सभी मंदिरों को सजाया जाने लगा था। शाम होते ही घरों की छत पर झिलमिल दीया अंधेरे को चिरने लगा।

मंदिरों में पहुंच भक्तों ने सौ और हजार दीपों की माला बना कर अपनी खुशी का इजहार किया। कई मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। शाम के बाद पटाखों का शोर भी तेज हो गया। पटाखों का शोर देर रात तक लॉकडाउन का सन्नाटा चीरता रहा। शहर में सदर अस्पताल जगतपुर के समीप राम-जानकी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। एक हजार आठ दीप जला कर प्रसाद वितरण किया गया। हड़ियासी मोड़ हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना के बाद खीर प्रसाद का वितरण हुआ। विजयनगर चौक मंदिर में भी दीपों की जगमग कतारें सजाई गई। जिला पार्षद मनोज बाबा, धर्म रक्षक मनीष कुमार, गुड्डू बाबा, रोहित कुमार, केवल यादव आदि मंदिरों में इस आयोजन को लेकर सक्रिय दिखे। लकड़ीकोला काली मंदिर परिसर में युवाओं ने 501 दीप जलाए। साथ ही राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने पर गांव में सौ फीट का भगवा ध्वज फहराया। गांव में रामधुन अष्टयाम भी शुरू कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने अपने घरों को सजा कर भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की। बाजार स्थित काली मंदिर में जिला खाद्यान्न संघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक पल को हर लोगों ने पर्व के रूप में मनाया है।

chat bot
आपका साथी