धोरैया में छठ घाटों की स्थिति खराब, व्रतियों को होगी कठिनाई

बांका। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में छठ घाटों की स्थिति खराब है। इस कारण इस बार छठ व्रतियों को काफी कठिनाइयों का सामना पड़ेगा। यहां छठ व्रती गेरुआ गहिरा मिर्चनी रकौली कनाल सहित गांव के तालाब में छठ व्रत करतीं हैं। नदी में आई बाढ़ के कारण तटबंध की कटाई से नदी का किनारा दलदली मिट्टी में तब्दील हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:44 PM (IST)
धोरैया में छठ घाटों की स्थिति खराब, व्रतियों को होगी कठिनाई
धोरैया में छठ घाटों की स्थिति खराब, व्रतियों को होगी कठिनाई

बांका। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में छठ घाटों की स्थिति खराब है। इस कारण इस बार छठ व्रतियों को काफी कठिनाइयों का सामना पड़ेगा। यहां छठ व्रती गेरुआ, गहिरा, मिर्चनी, रकौली, कनाल सहित गांव के तालाब में छठ व्रत करतीं हैं। नदी में आई बाढ़ के कारण तटबंध की कटाई से नदी का किनारा दलदली मिट्टी में तब्दील हो गया है।

कुरमा ईदगाह के पीछे मिर्चनी नदी में भी छठ के लिए गांव के लोग जाते हैं, लेकिन नदी किनारे गंदगी इतनी है कि व्रतियों को उस घाट पर जाना मुश्किल है, जबकि गहिरा नदी की भी स्थिति बाढ़ के कारण तटबंध के कटाव से स्थिति खतरनाक है। जिससें बटसार पंचायत वासियों को छठ घाट पर घाट के निर्माण में उन्हें काफी कठिनाई होगी। वहीं, गादिचक चकमथुरा के लोग भी इसी नदी में जख बाबा स्थान के पास, जबकि बाजार बलमचक लौगाय के लोग गेरुआ नदी में जाते हैं। सगुनिया फत्तूचक, गंगदौरी, गचिया, बसबिट्टा पैर, पड़रिया, सीताचकआदि गांव के ग्रामीण गेरुआ नदी घाट जाते है। धोरैया में भी मिर्चनी नदी के किनारे गंदगी पसरा हुआ है। तालाब की स्थिति कही पानी भरा तो कही गंदगी से पटा हुई है। खगड़ा तालाब के अलावा पीर बाबा तालाब बाजार में पानी पर्याप्त है, लेकिन दोनों ही तालाब में मछली पालन के कारण पानी दूषित हो गया है। जिससे व्रतियों को कठिनाई होगी।

---------

कोट

छठ पर्व को लेकर अधिक पानी वाले नदी तालाब का निरीक्षण करते हुए चौकीदारों की डयूटी घाट पर लगाई जाएगी। छठ पूजा समिति को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया जाएगा।

हंसनाथ तिवारी, अंचलाधिकारी, धोरैया

chat bot
आपका साथी