शंभूगंज व कटोरिया में रसोइया ने किया प्रदर्शन

बांका। विभिन्न मांगो को लेकर क्षेत्र के रसोइया ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:38 PM (IST)
शंभूगंज व कटोरिया में रसोइया ने किया प्रदर्शन
शंभूगंज व कटोरिया में रसोइया ने किया प्रदर्शन

बांका। विभिन्न मांगो को लेकर क्षेत्र के रसोइया ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष पूनम देवी , सीता देवी, ललिता देवी, सविता देवी, अन्नपूर्णा देवी, सोनी देवी सहित अन्य ने बताया कि सरकार रसोईया के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि जब तक पांच सूत्री मांगें पूरी नहीं होती है , तब तक यह लड़ाई जारी रहेगा।

कटोरिया: प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया। रसोइयों ने कटोरिया के सुईया रोड में बैठक कर अपनी मांगों को लेकर सबसे पूर्व बीआरसी में अपना ज्ञापन सौंपा। मौके पर सभी रसोईयों ने अपनी मांगों को लेकर 1250 में दम नहीं बारह हजार से कम नही आदि नारे लगाए गए। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मीतू यादव, ललिता देवी रेसुन निशा, वीर मोहन प्रसाद यादव, परिया देवी,भूखिया देवी, हेमंती देवी, राजकुमारी देवी, करणी देवी, सुखन यादव, विमल देवी, सुलोचना देवी, सुकमा देवी आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी