धर्मराय गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बांका। गर्मी की शुरुआती दौर में ही क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पानी की किल्लत लोग से जूझने को मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM (IST)
धर्मराय गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
धर्मराय गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बांका। गर्मी की शुरुआती दौर में ही क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पानी की किल्लत लोग से जूझने को मजबूर हैं। खासकर गरीबपुर पंचायत के धर्मराय गांव में पीएचईडी विभाग द्वारा सौर उर्जा चलित मिनी जलापूर्ति योजना व फ्लोराइड ट्रीटमेंट युनिट पूरी तरह बंद हो गया है। जिससे पूरे गांव में पिछले एक माह से जलापूर्ति बंद है। जिसको लेकर गुरूवार को ग्रामीणों ने जलमीनार के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही विभाग का विरोध किया। इसको लेकर आपरेटर नीरज कुमार सिंह, वार्ड सदस्य राजीव कुमार सिंह, जवाहर सिंह, मंजेश सिंह, रितेश सिंह, दिवाकर सिंह, गुंजन सिंह, जितेंद्र सिंह अंकित सिंह, राहुल सिंह अमोद सिंह कंचना देवी, पूनम देवी सहित लगभग पांच दर्जन ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र देकर पेयजल संकट समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व पीएचईडी द्वारा मिनी जलापूर्ति योजना का कार्य किया है। पर पिछले पांच वर्ष से गांव के लोगों को आज तक निर्बाध रूप से पानी नहीं मिली है। जगह-जगह पानी संग्रह के लिए छोटी-छोटी बनी टंकी में पाइप का कनेक्शन नहीं किया गया है। इसी तरह गांव के अधिकांश स्टैंड पोस्ट भी खराब पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा महज चालीस फीट पर ही बोरिग की गई है। इसका विरोध के बाद भी सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। इधर, पीएचईडी के कनीय अभियंता रविश कुमार ने बताया कि धर्मराय गांव में पानी की सप्लाई बंद होने की जानकारी नहीं है। फिर भी वह वरीय पदाधिकारी को सूचित कर पानी सप्लाई कराने की दिशा में प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी