राजीव, उपेंद्र, प्रयाग सहित कई मुखिया की जा चुकी जान

बांका। पंचायत चुनाव की दस्तक से पहले ही विधायक पुत्र प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को बौंसी में गोली मारने से अचानक सरगर्मी बढ़ गई है। पप्पू यादव पिछले चुनाव में मुखिया पद पर हारे थे तथा इस बार भी प्रत्याशी बनने वाले हैं। इसलिए इस हमले को राजनीतिक हत्या से ही जोड़ कर देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:08 PM (IST)
राजीव, उपेंद्र, प्रयाग सहित कई मुखिया की जा चुकी जान
राजीव, उपेंद्र, प्रयाग सहित कई मुखिया की जा चुकी जान

बांका। पंचायत चुनाव की दस्तक से पहले ही विधायक पुत्र प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को बौंसी में गोली मारने से अचानक सरगर्मी बढ़ गई है। पप्पू यादव पिछले चुनाव में मुखिया पद पर हारे थे तथा इस बार भी प्रत्याशी बनने वाले हैं। इसलिए इस हमले को राजनीतिक हत्या से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि बौंसी और बांका में राजनीतिक हत्या कोई नई बात नहीं है।

पिछले दशक भर में ही आधा दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी है। बौंसी में ही चिलकारा पंचायत के मुखिया प्रयाग यादव को अपराधियों ने दो साथियों के साथ वाहन में आग लगाकर जला दिया था। हाल ही में अमरपुर भदरिया के मुखिया राजीव भगत की बुलेट से घर लौटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। शंभुगंज प्रखंड के ही कामतपुर उपेंद्र मंडल की हत्या पिछले चुनाव के बाद कर दी गई थी। उपचुनाव के बाद उनकी पत्नी चुनाव जीतकर पंचायत की मुखिया बनी है। मुखिया की सर्वाधिक हत्या बेलहर प्रखंड में हुई है। तेलियाकुमरी के मुखिया अनिल यादव की भी हत्या हो चुकी है। निमियां मुखिया कृष्णानंद सिंह की बेलडीहा चौक पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई। इससे पहले बेलहर के पूर्व विधायक चंद्रमौलेश्वरी सिंह ललन के पुत्र सहित पांच रिश्तेदारों को अपराधियों ने हाथ पैर बांध कर बदुआ डैम के स्पीलवे में फेंक दिया था। पिछले साल कटोरिया में उपमुखिया बिनोद यादव की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। अभी तक बदमाशों को सजा नहीं मिली है। चुनाव के वक्त मुखिया प्रत्याशी सह पूर्व विधायक पुत्र को गोली मारने के बाद एक बार फिर स्थिति गरम हो गई है। यह चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन को सख्ती का संदेश दे रहा है।

-------------

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बौंसी मुख्य चौक

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका):

पूर्वा विधायक भोला यादव के पुत्र प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को गोली लगने के बाद आक्रोशित समर्थकों ने भागलपुर- हंसडीहा मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया है। एक घंटे से ज्यादा समय तक आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया। उग्र समर्थक अपराधी की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। मौके पर बौंसी पुलिस, बाराहाट पुलिस, बंधुआकुरावा पुलिस, पंजवारा पुलिस पहुंचकर बाजार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। देर रात तक मुख्य मार्ग पर पुलिस और उनके समर्थकों के बीच हंगामा चलता रहा। समर्थक पप्पू यादव जिदाबाद के नारे लगा रहे थे। मौके पर इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह, बाराहाट थाना अध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर सहित काफी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी